Salman Khan Bigg Boss: टेलीविज़न के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में इस बार सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अमूमन घरवालों की गलतियों पर क्लास लगाने वाले सलमान इस बार सोशल मीडिया पर बैठे उन ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़क गए, जो सेलिब्रिटीज के लुक्स, उम्र, निजी जिंदगी और बॉडी शेमिंग को अपनी आदत बना चुके हैं। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से और तंज में सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी शर्ट तक उतार दी और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।
‘भाई मोटे हो गए हैं… ये लो, कर लो ट्रोल!’ Salman Khan Bigg Boss
19 सितंबर के एपिसोड में सलमान खान ने बिना लाग-लपेट के सीधे उन लोगों पर हमला बोला जो इंटरनेट पर दूसरों की शारीरिक बनावट और बढ़ती उम्र का मजाक उड़ाते हैं। मंच पर अपनी शर्ट उतारते हुए सलमान ने दो टूक कहा, “तुम क्या ट्रोल करना चाहते हो? और क्यों करना चाहते हो? आखिर यह कैसी घटिया सोच है? मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। लोग कहते हैं ‘भाई मोटे हो गए हैं’… तो ये लो, कर लो ट्रोल।”
SALMAN KHAN took his T-shirt off on live telecast of #BiggBoss20 and silenced the so called trollers in his own style.
60 yrs old and still carrying a physique most can only dream of.The OG Fitness Icon for a reason.
#SalmanKhan 🔥 https://t.co/E84uGCJrdR— Pαѕнα (@ibeingxpasha_) September 19, 2026
अपनी उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी सलमान ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हां, मैं 60 साल का हो गया हूं। अब हर बार ‘मैंने प्यार किया’ वाला 24 साल का लुक तो नहीं रह सकता। किसी की उम्र या असफलता का मजाक उड़ाकर लोगों को क्या हासिल होता है?”
डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने पर बोले- मां बनने वाली को क्यों करते हो ट्रोल?
सलमान खान ने मां बनने के बाद महिलाओं के बढ़ते वजन पर निशाना साधने वालों को भी जमकर लताड़ा। हालांकि उन्होंने किसी का सीधा नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह कड़ा रुख सीधे तौर पर उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ के समर्थन में देखा जा रहा है, जो मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर बेवजह की बॉडी शेमिंग झेल रही हैं।
STANDING OVATION!
#SalmanKhan took off his T-shirt, showed his body and challenged if you want to troll, go ahead and do it.
He just shut the haters up again. He doesn’t care about trolling #BiggBoss20 https://t.co/YGbVM8X9om
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) September 19, 2026
सलमान ने बेहद संजीदगी से कहा, “आप किसी ऐसी महिला को कैसे ट्रोल कर सकते हैं जो हाल ही में मां बनी है? प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, हर किसी का वजन बढ़ता है। अभी वह अपने परिवार और बच्चे के साथ वक्त बिता रही हैं। जब फिल्मों में वापसी करेंगी, तो खुद को दोबारा फिट कर लेंगी।” उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि लोग किसी के काम और मातृत्व की खुशी को देखने के बजाय सिर्फ शरीर के आकार पर सवाल उठा रहे हैं।
इंडस्ट्री के भीतर ‘पेड नेगेटिव कैंपेन’ और करप्शन पर फूटा गुस्सा
ट्रोलिंग के अलावा सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी खेल और पेड पीआर (Paid PR) पर भी सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता रहता है कि कौन सा एक्टर या प्रोड्यूसर पैसे देकर उनके खिलाफ नकारात्मक अभियान चलवा रहा है।
This is one of the coldest moments in the Indian Television History 💀
Bhai literally cooked Modi Bhakts who were trolling him for his body and age.
He is The Salman Khan for a reason🔥 https://t.co/InHQfIorxM
— Jitesh (@Chaotic_mind99) September 19, 2026
सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “हमारे पास भी बड़े फैन क्लब हैं, सब खबर रहती है कि पर्दे के पीछे कौन क्या कर रहा है। बस हम जवाब देना जरूरी नहीं समझते। कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाकर पैसे कमाते हैं। पैसे लेकर फिल्मों को चार या पांच स्टार रेटिंग दे दी जाती है, यह भी तो एक तरह का बड़ा करप्शन है। ऐसे लोग नैतिकता और एथिक्स की बातें किस मुंह से करते हैं?”












































