सितारों के घर पधारे गणेश जी, धनश्री वर्मा और शिल्पा शेट्टी की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन तस्वीरें वायरल – Ganesh Chaturthi 2026

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 14 सितम्बर 2026, 09:12 PM Updated: 14 सितम्बर 2026, 09:12 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ganesh Chaturthi 2026: इस वक़्त पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया!’ के जयकारे गूंज रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, सभी बप्पा की भक्ति में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। हर साल मुंबई में यह त्योहार बहुत जोश-खरोश के साथ मनाया जाता है और इस साल भी भक्तों में भारी उत्साह और खुशी देखी जा रही है। धनाश्री वर्मा, शिल्पा शेट्टी और सुनीता आहूजा के घरों में भी बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। आइए, जानते है इस लेख में इन सभी सेलिब्रेशन्स की एक झलक देखते हैं।

Also Read: कत्ल के बाद खाटूश्याम में की पूजा! पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा सीकर से गिरफ्तार| Jaipur murder case

मशहूर डांसर धनश्री के घर आये गणपति

सबसे पहले बात करते हैं मशहूर डांसर और इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा की। धनश्री के घर गणपति बप्पा का बेहद ही पावन और खूबसूरत अंदाज में स्वागत हुआ। पारंपरिक पहनावे में धनश्री ने बप्पा की स्थापना की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खास लम्हे की तस्वीरें शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

शिल्पा शेट्टी ने पेप्स को दिखाई बाप्पा की मूर्ति

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस बार भी पूरी ऊर्जा और भक्ति भाव के साथ नजर आईं। ढोल-नगाड़ों की थाप, गूंजते जयकारे और नाच-गाने के साथ शिल्पा ने गणपति बप्पा को अपने घर विराजमान किया। बप्पा के स्वागत में शिल्पा का यह अंदाज हमेशा की तरह फैंस का दिल जीत रहा है। इतना ही नहीं पैप्स के सामने ही उन्होंने बप्पा की मूर्ति की झल्कियां दिखाई हैं।

इसके साथ ही, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर भी बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। वे खुशी से झूमती नजर आ रही हैं और काफी excited लग रही हैं। डांस करते हुए उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसी के साथ लोग उनसे ये भी पूछ रहे हैं कि इस मौके पर गोविंदा कहां हैं। बता दें सुनीता आहूजा ने भक्ति भाव से बप्पा की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की। बॉलीवुड के इन सितारों के घर की रौनक देखकर साफ है कि गणेश उत्सव का यह पर्व हर दिल में नई उमंग लेकर आया है।

भारी बारिश के बीच अंकिता लोखंडे ने भी किया बप्पा का स्वागत

वही अंकिता लोखंडे ने भारी बारिश के बीच बप्पा का आगमन अपने घर में किया। वहीं धनश्री वर्मा ने भी नाचते-गाते हुए बप्पा का स्वागत किया है। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सितारों का यह अंदाज आपको कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आप सभी को हमारी पूरी टीम की तरफ से गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds