Malaika Arora love life: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार रहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अलग होना फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। एक वक्त था जब बी-टाउन के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इस कपल की केमिस्ट्री छाई रहती थी। दोनों के बीच की समझ और बॉन्डिंग देखकर हर किसी को लग रहा था कि बात बहुत जल्द शादी के मंडप तक पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। अब जब दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, तो मलाइका का नाम एक नए शख्स से जुड़ रहा है… डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता।
आखिर अर्जुन और मलाइका के बीच ऐसा क्या हुआ कि गहरा प्यार अचानक अलगाव में बदल गया? और क्या सच में 52 साल की मलाइका अरोड़ा खुद से 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं?
शादी को लेकर आई थी दरार: इनसाइडर का बड़ा खुलासा| Malaika Arora love life
मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के असल पहलू पर वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने ‘हिंदी रश’ के साथ बातचीत में कई अहम बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता जब आधिकारिक तौर पर खत्म हुआ, उससे करीब 8 से 10 महीने पहले से ही उनके बीच अलगाव की चर्चाएं शुरू हो चुकी थीं।
विक्की लालवानी के सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच रिश्ते में कड़वाहट आने की सबसे बड़ी वजह शादी का फैसला था। मलाइका उस समय अपने रिश्ते को नाम देकर शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं, लेकिन अर्जुन कपूर इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे या फिर वे शादी के फैसले को आगे टालना चाहते थे। शादी को लेकर दोनों के विचारों में यही अंतर धीरे-धीरे मतभेद में बदला और आखिरकार राहें जुदा हो गईं।
‘प्यार कोई टाइमपास नहीं था, बहुत सच्चा और गहरा था’
इंटरव्यू में इस बात पर भी जोर दिया गया कि दोनों का रिश्ता कोई दिखावा या कैजुअल अफेयर नहीं था। अर्जुन और मलाइका लंबे वक्त तक साथ रहे और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए थे। लालवानी का मानना है कि दोनों के मन में आज भी एक-दूसरे के लिए पुराना लगाव और सम्मान बाकी हो सकता है, क्योंकि उनका रिश्ता बहुत सच्चा और गहरा था। लेकिन जैसा कि कई बार होता है, हर खूबसूरत प्रेम कहानी की ‘हैप्पी एंडिंग’ नहीं हो पाती।
अब डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता से जुड़ रहा नाम, जानिए कौन हैं वो?
अर्जुन से अलग होने के बाद अब फिल्मी गलियारों में यह खबर तेजी से तैर रही है कि मलाइका को दोबारा अपना जीवनसाथी मिल गया है। चर्चा है कि एक्ट्रेस हीरा कारोबारी हर्ष मेहता के साथ रिलेशनशिप में हैं। इंडस्ट्री के कई अंदरूनी हलकों में दोनों को कपल माना जा रहा है।
अगर हर्ष मेहता के बैकग्राउंड की बात करें, तो वह एक जाने-माने डायमंड मर्चेंट हैं और ‘सैंकस मैनेजमेंट’ (Sankus Management) के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। 33 वर्षीय हर्ष करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। उम्र के लिहाज से देखें तो 52 साल की मलाइका और हर्ष के बीच 19 साल का फासला है। हालांकि दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, लेकिन न तो मलाइका और न ही हर्ष ने इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक मुहर लगाई है।












































