5 सदाबहार पंजाबी गाने जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर | 5 Evergreen Punjabi Songs

Shikha Mishra | Nedrick News Punjab Published: 22 अगस्त 2026, 08:52 PM Updated: 22 अगस्त 2026, 08:58 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

5 Evergreen Punjabi Songs: पिछले 2 दशकों में सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाली पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री..जो जो ग्लोबली एक बड़ी पहचान बना चुकी है। पंजाबी सॉन्ग, थिरकने पर मजबूर जड़ने वाला उसका दमदार म्यूजिक और परम्परिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ साथ मॉडर्न हिप-हॉप म्यूजिक का मिक्सर पंजाबी सॉन्ग को गैर पंजाबी listeners को भी अपना फैन बना रहा है। वैसे तो हर साल कई सॉन्ग्स है जो ऑल ओवर वर्ल्ड ने काफी पॉपुलर होते है लेकिन कुछ गाने ऐसे है जो अपने रिलीज के बाद से ही एवरग्रीन है, जो शादी हो, बर्थडे हो या ऐनिवर्सरी पार्टी, सभी में बजते ही बजते है। अपने इस वीडियो में हम बात करेंगे 5 ऐसे ही पंजाबी सॉन्ग की, जिनके बिना आपका भी सेलिब्रेशन अधूरा है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है ये कौन से सॉन्ग्स आपको भी थिरकने पर करते है मजबूर।

और पढ़ें: कौन है Pragya Mishra? जिनकी बैंक मैनेजर बहन को पति ने सरेआम मारी गोली, प्रज्ञा ने बताया हत्या का खौफनाक सच!

इन 5 Evergreen Punjabi Songs के बिना सेलिब्रेशन अधूरा

दिन शगना दा चढ़या  – Din Shagna da Chadya

1, दिन शगना दा चढ़या- साल 2017 में अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म फिल्लौरी मे जसलीन रॉयल ने ये गाना गाया था, जिसने आज के समय में हर शादी में दुल्हन की एंट्री को और यादगार बना दिया। लेकिन क्या आप ये जानते है कि दिन शगना दा गाना पंजाब का एक पारंपरिक लोग गीत है, जिसे पंजाब की औरतो दशकों से गाती आ रही है, जब भी दुल्हन शादी के लिए मंडप पर आती है। मौजूदा समय में इस गाने के बिना किसी दुल्हन की एंट्री परी तरह से अधूरी है..ये अल्टीमेट ब्राइडल एंट्री सॉन्ग बन गया।

दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी – Dil Le Gayi Kudi Gujarat Di

2, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी- 1990 के दशक का एक ऐसा पॉपुलर सॉंग्स जो पंजाबी संगीत को दूसरे राज्यों तक ले गया। जस्बीर जस्सी द्वारा गाया ये गाना 1998 में रिलिज हुआ था.. एक ऐसा सोंग था जो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं था.. लेकिन पॉप सोंग्स के तौर पर बेहद पॉपुलर हुआ। इस गाने की तेज बीट्स औऱ, हाई म्यूजिक और जबरदस्त उर्जा से भरे डांस के कारण ये इंडीपेंड एलबम होकर भी बेहद पॉपुलर हुआ था। इस एक गाने ने जसबीर जस्सी को रातों रात बड़ा म्यूजिक स्टार बना दिया।

लौंग लाची – Laung Laachi

3, लौंग लाची- साल 2018 में पंजाबी इंडस्ट्री ने वो हासिल किया जो आज तक कोई पंजाबी गाना नहीं कर पाया था। मन्नत नूर का गाया गाना लौंग लाची… जिसे यूट्यूब पर 1 बिलियन का आकड़ा पार किया था। ये गाना पंजाबी फिल्म लौंग लाची का टाइचल ट्रैक था.. लौंग लाची गाना पंजाबी की पारंपरिक लोग संगीत और आधुनिक संगीत का मिश्रण था। ये गाना नीरू बाजवा औऱ एमी विक्र पर फिल्माया गया था। आज भी ये गाना जब भी बजता है, लोगो के पैर थिरगने लगते है।

मुंडिया तो बच के रही – mundiya to bach ke rahi

4, मुंडिया तो बच के रही- एक ऐसा गाना जो केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि यूरोप और अमेरिका का भी बेहद पॉपुलर सौंग है.. इस गाने ने असल में देश की सीमाओं की दीवार को तोड़ कर पॉपुलेरिटी हासिल की थी। इस गाने को इंडिया ब्रिटिश म्युजिशियन पंजाबी एमसी ने बनाया था, जिसमें उन्होंने दिवंगत सिंगर लाभ जंजुआ से गंवाया था और 2003 में अमेरिका के पेमस रैपर जे जी ने जब इसका रिमिक्स तैयार कर अपनी आवाज क्या दी इस गाने ने इटली और बेल्जियम के म्य़ूजिक चाट्र्स पर टॉप 1 रैंक हासिल की थी। ये ऐक शुद्ध भांगड़ा ट्रैक था.. जो पूरी दुनिया में पॉपुलर है।

295 सिद्धू मूसेवाला – 295 Sidhu Moosewala

5, 295 सिद्धू मूसेवाला – दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 एक ऐसा पंजाबी गाना है जिसे आज तक सबसे ज्यादा लाइक दिये गए है। साल 2021 में रिलिज हुआ ये गाना असल मे संविधान के आर्टिकल 295 को लेकर है, जिसके मुताबिक कोई भी किसी भी धर्म को, धार्मिक भावनाओं या धार्मिक स्थल का जानबूझ कर अपमान करता है तो उसे कानून सजा मिलेगी..ये गाना उन लोगो के लिए था जो सच बोलने पर सोशल मीडिया पर विवाद में फंस जाते है, उन्हें बॉयकॉट झेलना पड़ता है.. या उन्हें इंडस्ट्री से बाहर करने की साजिश की जाती है।

सिद्धू मुसेवालें ने इस गाने के जरिये साफ कहा कि अगर आप धर्म के नाम पर बात करेंगे तो कंट्रोवर्सी तो आपके साथ जुड़ेगी ही, जो सच के साथ तरक्की करने की कोशिश करेगा जो उसे विवाद, इल्जान झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस गाने को खुद सिद्धू मुसेवाला ने ही लिखा था और कंपोज भी किया था। इस गाने को करीब 1.2 करोड़ लाइक मिले है। 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद ये बिलबोर्ड में जगह बनाने में भी सफल रहा था, जो पहला पंजाबी गाना था बिल बॉर्ड में जगह बनाने वाला। ये है वो (5 Evergreen Punjabi Songs) पंजाबी गाने, जो किसी न किसी अनोखे कारण से हमेशा सदाबहार ही रहे।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds