Shani Dev’s Sade Sati: क्या आपकी राशि पर भी चल रही है शनि की साढ़ेसाती? क्या आपको लग रहा है कि अचानक आपका बुरा वक्त शुरू हो गया है? सनातन धर्म और ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती को एक बेहद प्रभावशाली काल माना जाता है। जब भी किसी राशि पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ती है, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आने लगते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, जो हमारे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साढ़ेसाती के साढ़े सात साल हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान हमारी कुछ छोटी गलतियां भी शनिदेव को नाराज कर सकती हैं। तो चलिए इस लेख में हम जानेंगे ऐसी 7 गलतियों के बारे में, जिन्हें साढ़ेसाती के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
और पढ़ें: Chanakya Niti से जानें किन लोगों को घर में जगह देनी चाहिए और किसे नहीं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती के दौरान गलत आदतों और अनैतिक कामों से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि न्याय के देवता शनिदेव इस समय व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। इस अवधि में की गई गलतियां शनिदेव को नाराज कर सकती हैं, जिससे जीवन में परेशानियां और बुरा वक्त शुरू हो सकता है।
साढ़ेसाती के समय भूलकर भी न करें ये 7 काम
1. तामसिक भोजन से दूरी: शनिवार और मंगलवार के दिन (या पूरी अवधि में) तामसिक भोजन, शराब और नॉन-वेज खाने से पूरी तरह बचें।
2. गरीबों और बुजुर्गों का सम्मान: मजदूर, गरीब, बुजुर्ग या बेसहारा लोगों को न सताएं और न ही उनका मजाक उड़ाएं।
3. बेईमानी और धोखेबाजी से बचें: किसी के साथ बेईमानी, चोरी या धोखा करने वाले लोगों को शनिदेव कड़ी सजा देते हैं।
4. शनिवार को वर्जित चीजें न खरीदें: शनिवार के दिन लोहा, सरसों का तेल, काले कपड़े, चमड़ा और नमक खरीदने से बचना चाहिए।
5. आलस्य और लापरवाही का त्याग: शनि कर्म के देवता हैं, इसलिए अपने कामों में लापरवाही या आलस्य बिल्कुल न करें।
6. बेजुबान जानवरों को न सताएं: बेजुबान जानवरों (विशेषकर काले कुत्ते, गाय और कौवे) को कभी भी न मारें और न ही भगाएं।
7. अहंकार और घमंड से दूरी: अपने पैसे, पद या ताकत का घमंड न करें और सभी के साथ विनम्र व्यवहार रखें।
साढ़ेसाती के दौरान क्या करें?
यदि आपकी कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है, तो इसके बुरे प्रभावों को कम करने के लिए ये उपाय करें:
धार्मिक उपाय
- शनि चालीसा का पाठ: हर दिन या विशेष रूप से शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।
- पीपल के पेड़ की पूजा: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शनि मंत्र का जाप: ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का नियमित रूप से जाप करें।
- दान-पुण्य करें: शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, अन्न, दवाई, फल, काले चने, कंबल, काले तिल या जूते-चप्पल आदि का दान करें।
- पशु सेवा: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और कौवों को दाना डालें।
कर्म और व्यवहारिक उपाय
- असहाय लोगों की मदद: साढ़ेसाती के समय में आपको गरीबों, मजदूरों, सफाई कर्मचारियों, मरीजों और असहाय लोगों की दिल से मदद करनी चाहिए।
- वाणी पर संयम और विनम्रता: इस समय में व्यक्ति को हमेशा विनम्र रहना चाहिए। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें और धैर्य से काम लें।
- सफलता मिलने पर घमंड न करें: कार्य में सफलता मिले तो आपको जमीन से जुड़े रहना चाहिए. उसका घमंड नहीं करना चाहिए, वरना शनिदेव आपका खेल बिगाड़ सकते हैं।
- कर्म और अनुशासन पर भरोसा: जब साढ़ेसाती का समय चल रहा हो तो व्यक्ति को अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए और अनुशासन का पालन करना चाहिए, अपनी कठिन मेहनत से पीछे न हटें।
- पूरी ईमानदारी रखें: आपको इस समय में पूर्णतया ईमानदारी रखनी चाहिए। गलत और अनैतिक कार्यों से बिल्कुल दूर रहें।
- पवित्रता का पालन: अगर आप सिंगल हैं तो ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह वफादार रहें।












































