अचानक इतने दुबले क्यों दिखने लगे Sohail Khan? 12 किलो वजन घटने पर ट्रोल हुए एक्टर ने ओजेंपिक पर भी दिया जवाब

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 17 अगस्त 2026, 03:18 AM Updated: 17 अगस्त 2026, 03:33 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Sohail Khan News: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रियलिटी शो ‘द एलायंस’ के खत्म होने के बाद उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो फैंस उनके काफी बदले हुए और दुबले लुक को देखकर हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वजन कम होने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कई लोगों ने कयास लगाया कि कहीं सोहेल ने तेजी से वजन कम करने के लिए किसी दवा या फैट बर्नर का इस्तेमाल तो नहीं किया। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना ओजेंपिक जैसी वजन घटाने वाली दवाओं से भी कर दी। अब 55 साल के सोहेल खान ने इन तमाम चर्चाओं पर खुलकर बात की है और बताया है कि आखिर उनका करीब 12 किलो वजन कैसे कम हुआ।

और पढ़ें: 15 अगस्त पर बधाई देना पड़ा भारी! शाहरुख-ऋतिक को पड़े ताने, अल्लू अर्जुन ने डिलीट किया तिरंगे वाला पोस्ट| Independence Day  2026

शो के दौरान बिगड़ी थी तबीयत| Sohail Khan News

सोहेल खान ने हाल ही में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में अपने वजन घटने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि वह ‘द एलायंस’ में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। शो में वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद शुरुआत में उन्हें बंद जगह का माहौल थोड़ा असहज लगा और घबराहट भी महसूस हुई।

मुश्किल यहीं खत्म नहीं हुई। शो के पहले ही हफ्ते में सोहेल को पेट में गंभीर इंफेक्शन हो गया था। तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने शो छोड़ने के बजाय अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और सभी टास्क पूरे करने की कोशिश जारी रखी। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर भी काफी सावधानी बरतनी पड़ी।

डाइट पर किया सख्त कंट्रोल

सोहेल के मुताबिक, पेट में इंफेक्शन होने के बाद उन्होंने अपने खान-पान को लेकर काफी सख्ती बरती। वह शो में ज्यादा समय तक बने रहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपनी डाइट को काफी सीमित और नियंत्रित कर दिया। इसके साथ ही शो के दौरान होने वाली गतिविधियों और टास्क में भी उन्होंने लगातार मेहनत की।

इसी सख्त डाइट और मेहनत का नतीजा था कि उनका वजन करीब 12 किलो तक कम हो गया। सोहेल ने यह भी साफ किया कि वजन कम होने के पीछे कोई शॉर्टकट नहीं था। यानी सोशल मीडिया पर जिस तरह से दवाइयों या फैट बर्नर के इस्तेमाल की बातें कही जा रही थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

ओजेंपिक और फैट बर्नर पर क्या बोले?

अपने नए लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सोहेल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए किसी तरह की दवा या सप्लीमेंट नहीं लिया। उन्होंने ओजेंपिक जैसी दवाओं के इस्तेमाल की खबरों को भी खारिज कर दिया। एक्टर का कहना है कि उन्होंने सिर्फ डाइट को कंट्रोल किया और लगातार मेहनत की। इसी वजह से उनका वजन कम हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह खुद को फिट और एक्टिव महसूस कर रहे हैं।

और पढ़ें: 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, सड़कों पर बेचे पेन… सुनील दत्त की नजर पड़ी तो बदल गई जॉनी लीवर की जिंदगी| Johnny Lever biography

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds