वर्ल्ड कप की तारीख में बड़ा ट्विस्ट! 8 अक्टूबर नहीं, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज| ODI World Cup 2027

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 16 अगस्त 2026, 11:10 PM Updated: 16 अगस्त 2026, 11:10 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ODI World Cup 2027: वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर पहले 8 अक्टूबर की तारीख सामने आई थी, लेकिन अब आईसीसी इससे भी पहले आयोजन शुरू करने पर विचार कर रही है। अगर योजना को मंजूरी मिलती है तो वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हो सकता है।

और पढ़ें: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने पुलिस के सामने खोली रिश्ते की पूरी कहानी| Abhishek Porel Arrest News

गांधी जयंती पर क्यों शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप? ODI World Cup 2027

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी 2027 वर्ल्ड कप को 2 अक्टूबर से शुरू करने की संभावना पर विचार कर रही है। इसके पीछे महात्मा गांधी का दक्षिण अफ्रीका से जुड़ा ऐतिहासिक रिश्ता भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। गांधीजी ने अपने जीवन के करीब 21 साल दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे और वहीं से उनके सामाजिक संघर्ष और सत्याग्रह के विचारों को नई दिशा मिली थी।

ऐसे में गांधी जयंती के दिन दक्षिण अफ्रीका की धरती से वर्ल्ड कप की शुरुआत करना आईसीसी के लिए एक खास संदेश देने वाला कदम हो सकता है। अगर तारीख में बदलाव होता है तो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेले जाने की उम्मीद है। इस हिसाब से 14 टीमों वाला यह टूर्नामेंट करीब 50 दिनों तक चल सकता है।

10 टीमें पहले ही बना चुकी हैं जगह

2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। अब टूर्नामेंट में चार स्थान बाकी हैं। इन टीमों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों से होगा। इस रेस में वेस्टइंडीज, आयरलैंड और सह-मेजबान नामीबिया समेत कई टीमें शामिल होंगी। ऐसे में क्वालिफिकेशन मुकाबले भी काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

इस बार बदला हुआ होगा वर्ल्ड कप का फॉर्मेट

2027 का वर्ल्ड कप सिर्फ मेजबानी और तारीख की वजह से ही खास नहीं होगा, बल्कि इसका फॉर्मेट भी पहले से अलग रहने वाला है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के ढांचे में बदलाव करते हुए सुपर सीरीज स्टेज को शामिल किया है। इस व्यवस्था में क्वालिफाई करने वाली 12वीं, 13वीं और 14वीं टीमों के बीच एक ट्राई-सीरीज होगी। इस सीरीज से सिर्फ एक टीम मुख्य वर्ल्ड कप में आगे बढ़ेगी। इसके बाद मेन टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे। यानी टूर्नामेंट में पहुंचने के बाद भी टीमों को आगे बढ़ने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

तीन देशों में 12 मैदानों पर होंगे मुकाबले

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 शहरों और मैदानों को चुना गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। यहां आठ वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के एक मैदान को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलेगी।

अगर 2 अक्टूबर से टूर्नामेंट शुरू करने की योजना को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो गांधी जयंती पर वर्ल्ड कप का आगाज क्रिकेट और इतिहास का अनोखा मेल होगा। हालांकि, तारीख को लेकर अंतिम फैसला आईसीसी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।

और पढ़ें: CWG 2026 में जश्न के बीच बड़ा विवाद! भारत के नक्शे से गायब दिखा नॉर्थ-ईस्ट, भड़कीं लवलीना| Lovlina Borgohain Controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds