Khaled Hosseini : मशहूर लेखक 'Khaled Hosseini' का अपनी बेटी को लेकर बड़ा खुलासा, सुनकर लोग हैरान!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अफगानी-अमेरिकी लेखक और उपन्यासकार खालिद होसैनी (Novelist Khalid Hosseini) इनदिनों अपनी बेटी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। (Khaled Hosseini) ने अपनी बेटी के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि ‘उनकी बेटी ट्रांसजेंडर हैं’। खालिद होसैनी की बेटी का नाम हारिस हैं। वो अभी 21 साल की हैं। इस मशहूर लेखक ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर के दी। खालिद होसैनी  कि मुझे मेरी बेटी पर गर्व है। मेरी बेटी मुझे और मेरे परिवार को ‘बहादुरी और सच्चाई’ के बारे में सिखा रही है। इस लेखक के इस पोस्ट की ट्विटर पर बहुत तारीफ हो रहीं हैं। खालिद होसैनी ने ‘द काइट रनर’ और ‘ए थाउजेंड स्प्लेंडिड सन्स’ जैसी बेस्ट सेलिंग नोवेल लिखी है।

बेटी की बचपन की फोटो पोस्ट की 

खालिद होसैनी (Novelist Khalid Hosseini) ने अपनी बेटी हारिस की बचपन की तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा कि ”मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं। वो सुंदर, समझदार और प्रतिभाशाली है”। मैं हर कदम पर उसके साथ रहूंगा। हमारा पूरा परिवार उसके साथ खड़ा है। खालिद होसैनी का कहना है कि ”भावनात्मक, शारीरिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक रूप से हारिस ने प्रत्येक चुनौती का सामना धैर्य और ज्ञान के साथ किया है”। मेरी बेटी किसी भी सिचुएशन में तनिक भी नहीं घबराई। उसके लिए यह प्रोसेस काफी दर्दनाक रहा है। वह ट्रांसजेंडर्स के साथ हो रही क्रूरता को लेकर वह काफी गंभीर है, जिसके साथ ही वह काफी निडर और मजबूत बन रही है। इसके अलावा लेखक कहना है कि खालिद होसैनी (Khaled Hosseini) अपनी बेटी के निडरता और साहस से काफी प्रेरित हुए हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds