लव मैरिज का खूनी अंजाम! परीक्षा से लौटते वक्त पत्नी के सामने भाई ने पति को मारी गोली| UP Crime News

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 11 Jun 2026, 05:07 PM | Updated: 11 Jun 2026, 05:07 PM

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहे एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ही मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसका परिवार दोनों की जान का दुश्मन बन गया था।

घटना सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है, जहां शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए गोचर इंटर कॉलेज लेकर पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर हाईवे के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया।

और पढ़ें: नौकरी गई और फजीहत हुई अलग… ₹370 बिरयानी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? ₹370 Ki Biryani Controversy

खिड़की से सटाकर मारी गई गोली| UP Crime News

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने गाड़ी के पास पहुंचकर शिव कुमार के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चार महीने पहले की थी लव मैरिज

मृतक के भाई शिवम कुमार ने भी हत्या के पीछे आकांक्षा के परिवार का हाथ होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार और आकांक्षा ने करीब तीन से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई इस शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों को लगातार धमकियां मिल रही थीं। हालांकि उन्होंने इसकी परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया था।

पत्नी ने भाई समेत कई रिश्तेदारों पर लगाए आरोप

पति की मौत के बाद बदहवास आकांक्षा ने मीडिया और पुलिस के सामने बेहद गंभीर आरोप लगाए। रोते हुए उसने कहा कि उसके परिवार वाले शुरू से ही इस शादी के खिलाफ थे और लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। आकांक्षा के मुताबिक, परीक्षा के दौरान भी उसके परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे। उसने आरोप लगाया कि जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में हमला किया गया। महिला ने दावा किया कि उसके भाई ने गोली चलाई, जबकि उसकी मां, बहन, जीजा, मौसा और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद थे।

उसने कहा कि हमलावर सिर्फ उसके पति को ही नहीं, बल्कि उसे भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। आकांक्षा ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

और पढ़ें: क्या TCS नासिक धर्मांतरण केस के तार विदेशों से जुड़े हैं? जाकिर नाइक का नाम आते ही बढ़ी हलचल| Zakir Naik Malaysia Connection

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds