जब इन सेलेब्स को तलाक के बदले देने पड़े करोड़ों रुपये…बॉलीवुड के वो महंगे तलाक, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की दुनिया में रिश्ते बनना और बिगड़ना कोई बड़ी बात नहीं। आए दिन किसी ना किसी सितारे की लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। इनमें से कुछ कपल्स तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं। लेकिन फिर सालों साथ रहने के बाद उनके अलग होने की शॉकिंग खबर सामने आ जाती है। कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स अपने पार्टनर के सालों साथ रहने के बाद अलग हो चुके हैं और इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ी। 

बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल शादियों की तो अक्सर बात होती है। आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के कुछ हाईप्रोफाइल तलाक के बारे में, जिसके लिए करोड़ों रुपये सितारों को देने पड़े। 

लिस्ट में सबसे पहला नाम है ऋतिक रोशन और सुजैन का। ऋतिक और सुजैन 14 साल एक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। 2013 में ऋतिक सुजैन ने तलाक ले लिया था। बताया जाता है कि ऋतिक को ये तलाक काफी महंगा पड़ा था। इसके लिए ऋतिक को काफी मोटी रकम देनी पड़ी। रिपार्ट्स की मानें तो तलाक के लिए सुजैन खान ने एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपए मांगे थे। हालांकि बाद में ये भी खबर सामने आई कि ऋतिक रोशन ने 380 करोड़ दिए थे। दोनों की तरफ से इसको लेकर कुछ Confirm नहीं किया गया। 

छोटे नवाब सैफ अली खान की अमृता राव के साथ उनकी शादी ही काफी शॉकिंग थीं। सैफ को अपने से 12 साल बड़ी अमृता राव से प्यार हो गया और दोनों ने सीक्रेट वेडिंग भी कर ली। लेकिन 13 साल साथ रहने के बाद जब सैफ-अमृता के तलाक की खबर आई, तो भी फैंस को बड़ा झटका लगा।   एक इंटरव्यू में सैफ खुद बता चुके हैं कि तलाक के लिए उनको अमृता को 5 करोड़ रुपए और 18 साल तक उनके बच्चों का खर्च उठाने के लिए पैसे देने पड़े। तब सैफ ने 2.5 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि  मैं शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास उतना पैसा नहीं है। मैंने उससे वादा किया है कि मैं बाकी पैसे दे दूंगा। 

दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थीं। शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थीं। फिर 2016 में संजय और करिश्मा की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई। करिश्मा ने तो संजय पर Domestic Violence तक के आरोप लगाए गए। संजय के साथ तलाक लेने के लिए करिश्मा को 7 करोड़ रुपए और इसके साथ ही मुंबई में एक आलीशान बंगला भी एलिमनी के तौर पर मिला था।

आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं में रहते हैं। बीते दिनों ही बॉलीवुड के मिस्टर Perfectionist ने अपनी दूसरी वाइफ किरण राव से अलग होने का फैसला लिया। इससे पहले आमिर रीना दत्ता से भी तलाक ले चुके हैं। 2002 में आमिर और रीना का तलाक हुआ था। रीना के साथ आमिर को ये तलाक काफी भारी पड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर ने एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ रुपये दिए थे।

फरहान अख्तर की भी शादी टिक नहीं पाई। 16 साल साथ रहने के बाद फरहान ने अधुना के साथ अलग होना का फैसला कर लिया। तलाक के बाद अधुना ने मुंबई का बंगला अपने पास रखने की मांग की। साथ में फरहान अपनी बेटी की देखभाल के लिए हर महीने मोटी रकम दे रहे हैं।

रिया पल्ले संजय दत्त की दूसरी पत्नी थीं। 1998 में रिया और संजय का तलाक हुआ। तब उस समय के हिसाब से उनका तलाक काफी ज्यादा महंगा था। संजय दत्त ने रिया पिल्ले को 8 करोड़ रुपए और एक महंगी गाड़ी दी थीं। यही नहीं संजय दत्त ने रिया का खर्च तब तक उठाया था जब तक वो लिएंडर पेस के बच्ची की मां नहीं बन गई थीं। 

अरबाज और मलाइका का तलाक भी काफी सुर्खियां बटोर चुका हैं। हालांकि  तलाक की एलिमनी का भी कोई ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मलाइका ने मुआवजे के तौर पर 15 करोड़ रुपयों की मांग की थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds