गौहर-कुशाल के ब्रेकअप का क्या है सच? क्या इस कपल की लव स्टोरी में इनका अलग धर्म आया था आड़े?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिग बॉस के घर में भी कई लव स्टोरीज आज तक हमने बनते देखा हैं। हर साल कुछ कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में आते हैं, जिनमें से कुछ दोस्त बन जाते हैं, तो कुछ के बीच दुश्मनी हो जाती हैं। वहीं महीनों तक साथ रहने के बाद कुछ कंटेस्टेंट एक दूसरे के प्यार में भी पड़ जाते हैं। लेकिन बिग बॉस में शुरू हुई ऐसी कम ही लव स्टोरीज होती हैं, जो अपने मुकाम तक पहुंच पाती हैं। 

बिग बॉस में शुरू हुई ऐसी ही एक प्यारी सी लव स्टोरी थीं गौहर खान और कुशाल टंडन की। गौहर और कुशाल बिग बॉस 7 में एक साथ आए थे। दोनों पहले तो एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने और फिर इनकी ये दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई। बिग बॉस 7 में गौहर कुशाल एक दूसरे से खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया करते थे। दोनों के बीच का प्यार उनकी आंखों में दिखने लगा था। वैसे तो उम्र में कुशाल गौहर से 12 साल छोटे थे, लेकिन उम्र का ये फासला इनके प्यार के आगे कम लगता था। गौहर-कुशाल एक दूसरे से इतने प्यार में डूब गए थे कि दोनों ने हमेशा साथ रहने का वादा भी कर दिया था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी 2 सालों तक इनका रिश्ता चला, लेकिन फिर अचानक ही गौहर-कुशान की राहें जुदा हो गई। इनकी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो क्या। 

गौहर-कुशाल के अलग होने की वजह इनका धर्म बताया जाता है। जी हां, कहा जाता है कि अलग धर्म से होने के चलते गौहर-कुशाल की राहें जुदा हो गई। जब कुशाल का गौहर के साथ ब्रेकअप हुआ तब वो बहुत दुखी थे। उन्होंने अपने एक जर्नलिस्ट दोस्त को इंटरव्यू में कहा था कि उनके ब्रेकअप की वजह धर्म था। गौहर चाहती थीं कि कुशाल हिंदू से मुस्लिम बन जाएं, जबकि कुशाल इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। 

जब कुशाल का ये स्टेटमेंट सामने आया, तो इस पर काफी हंगामा भी हुआ था। जिसके बाद कुशाल सफाई देते हुए कहा गौहर के सपोर्ट में उतर आए थे। कुशाल ने कहा था कि उनका वो मतलब नहीं था। वो रिश्ता टूटने से वो दुखी थे इसलिए उन्होंने ये बात कही। कुशाल ने कहा था कि मेरे और गौहर के बीच इन सब पर हेल्दी बातचीत होती थी। इसका ये मतलब नहीं कि हमने एक दूसरे को जबरदस्ती बदलने की कोशिश की। गौहर का सम्मान मेरा सम्मान है और जो उस पर उंगली उठाएगा, वो मुझ पर उंगली उठाने जैसा होगा। 

गौहर-कुशाल के ब्रेकअप को आज सालों बीत गए हैं। दोनों अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। आज गौहर और कुशाल एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। गौहर जहां जैद दरबाद के साथ शादी कर चुकी हैं, तो वहीं कुशाल भी इस रिलेशनशिप से Move on कर चुके हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds