Trending

विजय की जीत ने मुझे सच में चौंका दिया… चुनाव नतीजों के बाद पहली बार बोले रजनीकांत| Tamil Nadu Politics

Nandani | Nedrick News Tamil Nadu Published: 18 May 2026, 10:33 AM | Updated: 18 May 2026, 10:33 AM

Tamil Nadu Politics: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार सुबह चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की। तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही उनकी चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह की बातें कही जा रही थीं। कोई दावा कर रहा था कि वह चुनावी नतीजों से खुश नहीं हैं, तो कुछ लोग यह तक कह रहे थे कि वह राजनीतिक दलों के विलय की कोशिश में लगे हैं।

इन सभी चर्चाओं के बीच थलाइवा ने सामने आकर साफ शब्दों में कहा कि अगर वह अब भी चुप रहते, तो लोग झूठ को ही सच मान लेते। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि उनके बयान और रिश्तों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

और पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश से बढ़ी Rahul Gandhi की मुश्किलें: आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI-ED को जांच के निर्देश

एम.के. स्टालिन से मुलाकात पर दी सफाई| Tamil Nadu Politics

प्रेस मीट की शुरुआत में ही रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से अपनी मुलाकात को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद वह स्टालिन से मिले थे, लेकिन इसे बेवजह राजनीतिक रंग दे दिया गया। रजनीकांत ने कहा, “लोगों को समझना चाहिए कि हमारी दोस्ती राजनीति से कहीं ऊपर है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर इस बात का दुख हुआ कि एम.के. स्टालिन कुलाथुर सीट से चुनाव हार गए। रजनी कोई इतना सस्ता या घटिया इंसान नहीं है जो हर चीज में राजनीति ढूंढे या बेवजह बयानबाजी करे।”

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने तुरंत उन्हें बधाई दी थी। रजनीकांत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही कई चर्चाओं पर विराम लग गया।

विजय की जीत पर बोले- ‘यह आसान नहीं था’

तमिल सिनेमा के एक और बड़े स्टार सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की ऐतिहासिक जीत पर भी रजनीकांत ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो वह खुद हैरान रह गए थे। रजनीकांत ने कहा, “मैं अब राजनीति में नहीं हूं और सियासत से दूर हुए काफी समय हो चुका है। विजय और मेरे बीच करीब 28 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन जिस तरह उन्होंने तमिलनाडु की दो बड़ी और स्थापित पार्टियों के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।”

उन्होंने विजय की मेहनत और संघर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है और यह किसी भी युवा नेता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

‘जन नायक’ फिल्म लीक होने पर भी जताई थी नाराजगी

इस दौरान रजनीकांत के उस ट्वीट की भी चर्चा हुई, जो उन्होंने विजय की फिल्म जन नायक के ऑनलाइन लीक होने के बाद किया था। दरअसल, 9 अप्रैल को फिल्म का HD प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गया था, जिसके बाद 10 अप्रैल को रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी।

उन्होंने लिखा था कि किसी फिल्म को इस तरह ऑनलाइन लीक करना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। साथ ही उन्होंने सरकार और फिल्म इंडस्ट्री से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

और पढ़ें: दिल्ली शराब नीति केस में बड़ा मोड़: जस्टिस शर्मा ने छोड़ी सुनवाई…  केजरीवाल बोले– सत्य की जीत हुई| Delhi Liquor scam

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds