सावधान: बूस्टर डोज के नाम पर कहीं ठगी का शिकार ना हो जाएं आप, गलती से भी ना करें ये काम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Jan 2022, 12:00 AM

आजकल साइबर फ्रॉड की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी होती हुई दिख रही है। ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए अलग अलग पैंतरे अपनाते रहते है। अब साइबर ठगी का एक नया तरीका ठगों ने निकाल लिया है। अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। 

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा शुरू हो चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 से ऊपर के गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को वैक्सीन का बूस्टर शॉट दिया जा रहा है। अब इसके जरिए ही साइबर ठग लोगों से पैसा ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। 

साइबर ठगों ने बूस्टर डोज को नया हथियार बना लिया। वो लोगों को फोन करके उनसे वैक्सीन से जुड़ी जानकारी लेते हैं। ठग फोन करके पूछते हैं कि ‘क्या आपको दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं? आपको बूस्टर डोज लगना है? मैं आपका रजिस्ट्रेशन कर रहा हूं। इसके लिए आपके पास एक OTP आएगा, जो आपको बताना होगा।’ रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठग आपसे कुछ जानकारियां और OTP मांग सकते हैं। OTP बताने पर वो आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। 

ऐसे में अगर आपके पास भी बूस्टर डोज को लेकर कोई फोन आए, तो उसे नजरअंदाज करें। गलती से भी OTP शेयर ना करें। इससे आपकी मेहनत की कमाई को कुछ ही मिनटों में ये ठग चूना लगा सकते हैं। सरकार की तरफ से बूस्टर डोज के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फोन नहीं किया जा रहा। Cowin पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds