इन लोगों के लिए खतरनाक है Omicron, इन चेतावनी को गलती से भी ना करें इग्नोर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 13 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट ने इस वक्त कई देशों में भयंकर तबाही मचाई हुई है। इस वक्त कई देशों में कोरोना के मामलों की सुनामी आई हुई है। लेकिन ओमीक्रोन को कई लोग काफी हल्के में लेते नजर आ रहे है, क्योंकि ये उतना खतरनाक नहीं बताया जा रहा, जितना डेल्टा और दूसरे वेरिएंट थे। 

हालांकि इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) बार-बार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। WHO प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने ओमीक्रोन के खतरे के बारे में लोगों को चेतावनी दी। टेड्रोस ने कहा कि कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट बहुत खतरनाक है। खासतौर से उन लोगों  के लिए जिन्होंने अब तक वैक्सीनेटेड नहीं है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन की वजह से पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़े, लेकिन हमें इसके खिलाफ लड़ने की हिम्मत नहीं हारनी है। 

टेड्रोस ने आगे कहा कि भले ही ओमीक्रोन डेल्टा की तुलना में ज्यादा गंभीर ना हो, लेकिन फिर भी ये खतरनाक वायरस है। खासतौर से उन लोगों के लिए जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई। हमें इस वायरस को मुफ्त में घूमने नहीं देना चाहिए। वो भी तब जब हमारे बहुत से लोगों को अभी वैक्सीन नहीं लगी। अफ्रीका में 85 फीसदी से भी ज्यादा लोगों को अब तक वैक्सीन की एक डोज भी नहीं मिल पाई। हम महामारी को तब तक खत्म नहीं कर सकते, जब तक हम वैक्सीन के अंतर को दूर नहीं कर लेते।

टेड्रोस ने कहा कि वैक्सीन कोरोना के गंभीर मामलों और मौत से बचाती है लेकिन वैक्सीन संक्रमण फैलने से पूरी तरह नहीं रोकती। यही नहीं WHO प्रमुख ने तो अभी और कोरोना के वेरिएंट आने की भी संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अभी और वेरिएंट आने का खतरा है जो ओमिक्रॉन से भी ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं। ये ज्यादा जानलेवा हो सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds