खेसारी के डांस का उड़ाया मजाक तो भड़क उठे ‘ट्रेंडिंग स्टार’, यूट्यूबर को लाइव आकर दी कड़ी चेतावनी! Khesari Lal Yadav

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 15 Apr 2026, 03:40 PM | Updated: 15 Apr 2026, 03:40 PM

Khesari Lal Yadav: तुम्हारी तरह पलंग पर खड़े हो कर डांस थोड़ी न करना है…कमर नहीं लटकानी है.. ये शब्द कहे गए है भोजपुरी फिल्मों के एक बड़े स्टार के सामने, और कहने वाले है एक यूट्यूबर।। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्मों और उनकी बोल्डनेस को लेकर पहले भी कई हमले हुए है, लेकिन इस बार एक बड़े मंच पर एक यूट्यूबर ने भोजपुरी के बड़े स्टार के सामने ही भोजपुरी फिल्मों का बुरी तरह से मजाक उड़ाया है।

Also Read: RJD के सिपाही से बिहार के 24वें CM तक, Samrat Choudhary की पगड़ी वाली कसम आज हुई पूरी

खेसारी का रिएक्शन

जी हां , यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने, जिन्होंने खेसारी लाल यादव की एक्टिंग पर तीखा तंज कसा है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर अभिषेक मल्हान ने खेलासी पर इतने पर्सनल कमेंट क्यों किये और उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से क्या परेशानी होने लगी.. वहीं क्या था इसपर खेसारी का रिएक्शन और क्यों था यूट्यूबर ने एक्टर पर तंज। जानेंगे अपने इस वीडियो में।

फिटनेस रिएलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’

दरअसल इंडिया का पहला सबसे बड़ा फिटनेस रिएलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ का सेंकेंड सीजन फिर से आ गया है, जिसकी पहली झलक में चार मेंट्योर की एक नजर एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे है। शो के टीजर में आप देख सकते है कि एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई स्ट्राइकर्स की ऑनर होंगी.. तो वहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी भौकाल्स को लीड करते नजर आने वाले है।

दिल्ली डोमिनेटर्स की बागडोर पहले सीजन की तरह अभिषेक मल्हान को दी गई है तो वहीं तेलगू टाइगर्स को कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी संभालते नजर आयेंगे। और सबसे खास होंगे क्रिकेटर शिखर धवन.. जो सुपर मेंट्योर के रोल में होंगे। 16 प्लेयर एक साथ अपने फिटनेस के लिए पागलपान दिखाते हुए गेम खेलते नजर आयेंगे। शो फ्री प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा।

क्यों उड़ाया मजाक

दरअसल चारों लीडर एक दूसरे को चैलेंज करने के मोड में नजर आये है, वहीं खेसारी लाल ने अभिषेक मल्हान को देखकर बड़े मजाकिया अंदाज में कहा कि वो यहां क्यों आये है और क्या कर रहे है.. यहां कैमरा देखकर सिर्फ हेलो फ्रेंड्स थोड़ी न कहना है.. बस फिर क्या था, अभिषेक को खेसारी की बात पसंद नहीं आई और उन्होंने छूटते ही कहा कि ये फिटनेस का गेम है, कोई आपकी फिल्मों की तरह पलंग पर चढ़ कर कमर थोड़ी न लचकानी है।

उन्हें कहिए कि अभी नए आये है थोड़ा चिल करे। हालांकि अभिषेक मल्हान के शेर पर सवाशेर नजर आई प्रियंका, जिन्होंन अभिषेक पर तंज कसते हुए कहा कि हम कोई नए नहीं आये है, ये इंसान काफी हल्का है, पहले दूसरों का मजाक उड़ाते है लेकिन कोई उनका मजाक उड़े दे तो तुरंत ट्रिगर हो जाते है। वहीं खेसारी ने भी सख्त अंदाज में कहा कि बहुत जुबान चलती है, लगता है सबको असली भोजपुरी अंदाज दिखाना पड़ेगा.. यानि की कुल मिला कर खेसारी इस बेज्जती को यूहीं तो नहीं जाने देने वाले है।

बता दें कि पहला सीजन अभिषेक मल्हान की टीम ने जीता था..  सीजन वन का क्रेज अभी खत्म भी नहीं हुआ है, 28 दिनो तक चले इस शो को IWMBuzz Digital Awards 2025 में इसे “Most Popular Non-Fiction Show” का पुरस्कार भी मिला था.. वहीं 17 अप्रैल से फिर से सैकेंड सीजन टेलीकास्ट होने जा रहा है.. अब देखना . होगा कि शो में कौन मारेगा बाजी.. और किसकी होगी जुबान बंद.. वैसे आपको क्या लगता है क्या खेसारी सीजन वन के विनर को पटखनी देकर बेज्जती का बदला ले पायेंगे.. ये जानने के आप सभी कितने एक्साइटेड है हमं कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds