वो एक्टर जिसने पत्नी की सफलता से की जलन, खुद ही के अहंकार में जलकर हुए राख! Manav Gohil

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 15 अप्रैल 2026, 06:59 PM Updated: 15 अप्रैल 2026, 06:59 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Manav Gohil: बीते महीने आई सुपर डुपर हिट फिल्म धुरंधर 2 ने कई सितारों को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा दिया तो वहीं कुछ स्टार को एक बड़ी पहचान भी दिलाई… फिल्म के हर एक किरदार को दर्शकों ने गौर किया.. एक तरफ धुरंधर रणवीर सिंह से ज्यादा बड़ी स्टार उनकी बेटर हाफ दीपिका पादुकोण को वो पूरा प्यार सम्मान देते है, उनके स्टारडम को एंजॉय करते है तो वहीं धुरंधर के ही एक एक्टर ने एक इंटरव्यू में एक्सेप्ट किया कि उन्होंने वो दूसरो की तरह टीपिकल मर्द की ही तरह थे, जिन्हें अपनी स्टार पत्नी की स्टारडम से काफी जलन होती थी, क्योंकि वो एक न्यू कमर थे और उनकी वाइफ ऑलरेडी एक बड़ी स्टार बन चुकी थी।

जी हां, इस कड़वे सच को भले ही स्वीकार करना आसान नहीं है लेकिन इस सच को एक्सेप्ट किया है धुरंधर फिल्म में सुशांत बंसल का किरदार निभाने वाले एक्टर मानव गोहिल (Manav Gohil) ने… अपने इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर कैसे इस जलन से बाहर निकले मानव… और कैसे उनकी पत्नी ने ही उनका अंहकार तोड़ दिया।

मानव को हुई पत्नी से इनसिक्योरिटी?

मानव (Manav Gohil) गुजरात के एक राजपूत परिवार से आते है पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में  करियर बनाने के लिए मुम्बई का रूख किया..जहां उन्हें साल 2000 में पहली बार मौका मिला शो C.A.T.S. में काम करने का.. लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया था और उसी साल शाहरूख खान के साथ फिल्म जोश में काम करने का मौका मिला।

वहीं उनकी पत्नी श्वेत्रा क्वात्रा (Shweta Kwatra) उस वक्त घर एक मंदिर शो से घर घर में पॉपुलर हो चुकी थी,, और कहानी घर घर की शो ने उनकी पॉपुलेरिटी को और ग्लूम कर दिया.. इसी दौरान मानव (Manav) की मुलाकात 2001 में कहानी घर घर के ही सेट पर हुई थी। दोनो एक दूसरे के करीब आ गए थे, और 2004 में शादी भी कर ली थी। एक तरफ मानव (Manav) काम के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तो वहीं श्वेत्रा एक बड़ी स्टार बन गई थी।

श्वेता की पिक्चर के लिए साइडलाइन कर दिया

पत्नी से जलन होती थी- मानव (Manav) ने बताया कि दोनो को एक दूसरे के बहुत प्यार था इसलिए शादी भी कर ली..लेकिन धीरे धीरे उन्हें श्वेता का स्टाऱडम खलने लगा। बड़े मंचो पर उन्हें श्वेता की पिक्चर के लिए साइडलाइन कर दिया था.. जो उनके लिए काफी तकलीफदेह था। लेकिन उन सबके बीच जो उन्हें मजबूती के खड़े रखने के लिए प्रेरित करता था वो था उनकी पत्नी का विश्वास। वो कहती थी कि उन्हें मानव (Manav) पर पूरा भरोसा है वो एक दिन बड़े स्टार बनेंगे। उन्होंने कहा कि श्वेता से मिलना उनकी सबसे बड़ी ब्लेसिंग है। वो पत्नी से पहले एक बेहतर दोस्त है। श्वेता का सपोर्ट उन्हें इस सच को एक्सेप्ट करने की ताकत देता था।

श्वेता ने करियर में पूरा सपोर्ट

वो रोज कहते थे कि वो ताकतवर है और कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि राजपूत होने के कारण उनका अहंकार अक्सर सामने आ जाता था लेकिन धीरे धीरे जब उन्होंने  सच को स्वीकार कर लिया तो उन्होंने अपने अंहकार की आग में रिश्ते को जलने नही दिया..बल्कि उसे खूबसूरती औऱ विश्वास के साथ संवारा..जिसमें श्वेता ने भी पूरा सपोर्ट किया।

मानव (Manav) ने कहा कि उन्हें श्वेता (Shweta) पर गर्व है कि वो एक अंडरस्टेंडिंग पार्टनर है, जो उनकी इंसिक्यूरिटी को भी समझती थी और संभालने के लिए हमेशा उनके पास ही रहती थी। बता दें कि कपल ने 2004 में शादी की थी और दोनो 22 सालो से साथ है दोनो की एक बेटी भी है.. एक हैप्पी कपल है। एक स्टार के लिए अपनी कमियों को एक्सेप्ट करना आसान नहीं है। मानव (Manav) की ये खूबी ही उन्हें एक बेहतर कलाकात के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनाती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds