Smriti Mandhana Palash Muchhal के रिश्ते पर फिर जगी उम्मीद वीडियो में साथ दिखे परिवार के लोग

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 09 Apr 2026, 01:07 PM | Updated: 09 Apr 2026, 01:36 PM

Smriti Mandhana Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर कभी खूब चर्चा रही थी। दोनों के नवंबर 2025 में शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आई थीं, जिससे फैंस काफी खुश थे। लेकिन शादी से ठीक पहले आई खबरों ने सबको चौंका दिया। पहले कहा गया कि शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है, लेकिन इसके बाद रिश्ता टूटने की बातें भी सामने आने लगीं।

और पढ़ें: अंबेडकर पर टिप्पणी पड़ी भारी! बयान से मचा बवाल तो राकेश बेदी को मांगनी पड़ी माफी | Rakesh Bedi controversy

पलाश पर लगे आरोप, सोशल मीडिया पर मचा बवाल | Smriti Mandhana Palash Muchhal

रिश्ता टूटने की खबरों के साथ ही पलाश मुच्छल पर कई तरह के आरोप लगाए गए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया, जिसकी वजह से यह रिश्ता खत्म हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर पलाश को जमकर ट्रोल किया गया और उन्हें “धोखेबाज” तक कहा गया। वहीं दूसरी ओर, स्मृति मंधाना को लोगों का भरपूर समर्थन मिला और फैंस उनके साथ खड़े नजर आए।

हालांकि, इस पूरे विवाद के दौरान स्मृति मंधाना ने कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं पलाश मुच्छल ने हमेशा इन आरोपों को गलत बताते हुए इन्हें महज अफवाह करार दिया।

नई वीडियो ने फिर बढ़ाई हलचल

अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आई है, जिसने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। इस वीडियो को देखकर फैंस के चेहरे पर फिर से उम्मीद लौटती नजर आ रही है।

पलक मुच्छल और स्मृति के पिता साथ आए नजर

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना एक साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी मौजूद थे। तीनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

वीडियो में एक खास पल ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा। पलक मुच्छल को स्मृति मंधाना के पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। इस इशारे को लोग काफी अहम मान रहे हैं और इसे रिश्तों में मिठास लौटने के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

फैंस के बीच फिर शुरू हुई अटकलें

जैसे ही यह वीडियो सामने आई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोग मान रहे हैं कि दोनों परिवारों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है। कुछ फैंस को उम्मीद है कि स्मृति और पलाश के बीच पैचअप हो चुका है और शायद जल्द ही कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है। हालांकि, कुछ यूजर्स इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

सस्पेंस बरकरार, फैंस को इंतजार

फिलहाल, इस पूरे मामले में न तो स्मृति मंधाना और न ही पलाश मुच्छल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। ऐसे में सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने फैंस के बीच उम्मीद जगा दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वाकई दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक हो गया है या यह सिर्फ एक संयोग है।

फिलहाल, इस रिश्ते को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन फैंस एक बार फिर इस जोड़ी को साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

और पढ़ें: 90s की वो स्टार जिसकी अचानक मौत ने बना दिया करिश्मा, रवीना और श्रीदेवी को सुपरस्टार | Divya Bharti Death Anniversary

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds