Trending

Iran Attack on Dubai UAE| ईरान-इजराइल टकराव ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें: 9 देशों पर हमले, भारत की फ्लाइट्स ठप

Nandani | Nedrick News Iran Published: 01 Mar 2026, 03:56 PM | Updated: 01 Mar 2026, 03:56 PM

Iran Attack on Dubai UAE : अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले लगातार दूसरे दिन भी जारी हैं, जिससे मिडिल ईस्ट का तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच ईरान ने भी पलटवार किया और इजराइल के अलावा मिडिल ईस्ट के नौ देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक की। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।

और पढ़ें: Trump on Khamenei Death: खामेनेई की मौत की पुष्टि, ट्रंप ने कहा ‘इतिहास का सबसे बुरा शख्स खत्म’

पाकिस्तान और भारत में विरोध प्रदर्शन| Iran Attack on Dubai UAE

पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और इजराइल के खिलाफ नारे लगाते हुए कराची में अमेरिकी दूतावास तक पहुंचने की कोशिश की। सुरक्षा बलों की फायरिंग में 12 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और कई युवक घायल हुए हैं। इसी तरह इस्लामाबाद में भी प्रदर्शनकारी रेड ज़ोन के पास जमा हुए, जहां कई दूतावास और सरकारी इमारतें स्थित हैं। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े, और झड़पें हुईं।

भारत में भी खामेनेई की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोग सड़कों पर उतरे, जबकि राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने तीन दिन का शोक घोषित किया।

मिडिल ईस्ट में हमले और भारतीय प्रभावित

ईरान की ओर से मिडिल ईस्ट के कई राज्यों में हमले जारी हैं। कतर, दुबई और अबू धाबी में मिसाइल और ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीय नागरिकों ने सोशल मीडिया पर हमले के वीडियो शेयर किए हैं।

मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के कारण भारतीय प्रशासन ने भी कदम उठाए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने 2 मार्च से होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके तहत बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा।

एयर ट्रैवल और भारतीय यात्रियों पर असर

एयरस्पेस बंद होने की वजह से भारत में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। आज तक एअर इंडिया ने 50 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द की हैं। केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट से आने वालीं 26 फ्लाइट कैंसिल हैं। इंडिगो ने भी कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11:59 बजे तक सस्पेंड कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री लंबा इंतजार कर रहे हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और एक्ट्रेस सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है।

शिपिंग और तेल मार्ग पर प्रभाव

होर्मुज स्ट्रेट और खाड़ी के खुले समुद्र में कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। शिपिंग डेटा के अनुसार, कम से कम 150 टैंकर, जिनमें कच्चा तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) ले जाने वाले जहाज शामिल हैं, खाड़ी में लंगर डालकर रुके हुए हैं। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी अस्थिरता बढ़ सकती है।

इजराइल का पक्ष

इजराइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन आर्मोरस्टीन ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल मिलिट्री टारगेट को निशाना बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी सरकार आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को टारगेट कर रही है और पूरे इलाके पर हमला कर रही है।

बता दें, अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का माहौल बेहद संवेदनशील हो गया है। खामेनेई की मौत ने राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ा दिया है। क्षेत्रीय देशों में विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच आम नागरिकों और भारतीयों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। वैश्विक तेल और शिपिंग रूट्स की अस्थिरता से भारत समेत कई देशों में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

और पढ़ें: Khamenei succession news: ईरान की सत्ता का नया चेहरा? खामेनेई की मौत के बाद बेटे मोजतबा की ताकत और अरबों की संपत्ति ने बढ़ाई चर्चा

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds