Rashmika Vijay Wedding: कहते हैं प्यार अगर सच्चा हो तो दो लोग एक हो ही जाते हैं, वरना अगर प्यार नहीं बस आज के दौर का चलन हो तो लोगों के पास अलग होने के लाखों बहाने तैयार रहते हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने अटूट रिश्ते से यह साबित कर दिया कि खामोश रहकर भी दुनिया की हर अफवाह को हराया जा सकता है। सालों का इंतजार, ढेर सारी अफवाहें और फैन्स की दुआएं आखिरकार रंग लाईं, जब उदयपुर की वादियों में सात फेरे लेकर रश्मिका आधिकारिक तौर पर ‘मिसेज देवरकोंडा’ बन गईं। एयरपोर्ट पर इस जोड़े की पहली झलक ने आज करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया है।
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वो पहली मुलाकात बिल्कुल प्रोफेशनल थी। साल 2017 में जब फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर दोनों मिले, तो उन्होंने सोचा था कि यह बस एक फिल्म ही तो है काम करेंगे और अपनी-अपनी राह चल देंगे। रश्मिका तो विजय के ‘अर्जुन रेड्डी’ वाले रफ-टफ अवतार से थोड़ी डरी हुई भी थीं। लेकिन किसे पता था कि कैमरों के सामने शुरू हुई यह ‘रैपो’ कैमरे के पीछे एक ऐसी अनकही दास्तां बन जाएगी, जो उन्हें सात फेरों तक ले आएगी।
कैसे हुई रश्मिका और विजय दोस्ती
फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और फिर ‘डियर कॉमरेड’ पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को इतनी पसंद आने लगी की, सोशल मीडिया पर ‘विशिका’ (ViRash) के हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लेकिन तब ना रश्मिका-विजय को अंदाजा था और ना ही उनके फैन्स को, कि पर्दे की ये लव स्टोरी बहुत जल्द एक हकीकत बनने वाली है। काम के सिलसिले में शुरू हुई उनकी ये मुलाकातें धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गईं, जहां वो एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बन गए। दरअसल, रश्मिका और विजय की दोस्ती सिर्फ सेट तक सीमित नहीं रही।
रश्मिका ने एक बार बताया था कि वह विजय की स्पष्टवादिता (straightforwardness) की कायल थीं, जबकि विजय को रश्मिका का चुलबुलापन और काम के प्रति उनका समर्पण पसंद आया। हैदराबाद के जिम सेशन हों या देर रात की डिनर आउटिंग्स, दोनों अक्सर साथ देखे जाने लगे। वे एक-दूसरे के लिए ‘कॉन्फिडेंट’ (राजदार) बन गए थे एक ऐसा दोस्त जिसे आप आधी रात को फोन करके अपने डर और खुशियां बांट सकें। इसी भरोसे ने उनकी दोस्ती की नींव को इतना मजबूत कर दिया कि सालों तक दुनिया के सवालों के बावजूद उनका रिश्ता डगमगाया नहीं।
प्यार की अफवाहों पर लगाई मुहर
सालों तक दोनों खुद को ‘सिर्फ अच्छा दोस्त’ बताते रहे, लेकिन फैन्स की पारखी नजरों से कुछ नहीं छुप सका। कभी रश्मिका का विजय के घर के त्यौहारों और पारिवारिक फंक्शन्स में नजर आना, तो कभी मालदीव वेकेशन से एक ही बैकग्राउंड वाली तस्वीरें शेयर करना इन छोटी-छोटी कड़ियों ने दुनिया को पक्का यकीन दिला दिया था कि इनके बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा गहरा रिश्ता है।
हालांकि, इन्होंने कभी सामने आकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उदयपुर में हुई इस रॉयल शादी ने सारी अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया। आज जब रश्मिका उदयपुर एयरपोर्ट पर अपनी मांग में विजय के नाम का सिंदूर सजाकर निकलीं, तो मानो उन्होंने बिना कुछ कहे पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार पर मुहर लगा दी।
