Malaika Arora Love Life: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की वो स्टार है जिनपर उम्र का असर नजर ही नहीं आता है। अभी हाल ही में वो इटली में वेलेंटाइन इव सेलीब्रेट करती नजर आई, लेकिन उससे ज्यादा इंट्रस्टिंग ये था कि वो आखिर वेलेंटाइन ईव में किनके साथ थी। सोशल मीडिया पर मलाइका की एक पिक्चर काफी वायरल हो रही है। जिसमें मलाइका का काफी लवी डवी होती नजर आ रही है, और उनके साथ है एक यंग हैंडमन मैन… 52 साल की हो चुकी मलाइका को फिर से प्यार हो गया है, और अब फिर से उनकी डेटिंग की खबरें तेजी के सुर्खियों में छाने लगी है। अब मलाइका के फैंस भी ये जानने के लिए उत्सुक हो गये है कि आखिर मलाइका का न्यू लव इंट्रस्ट कौन है। अपने इस लेख में हम बात करेंगे कि आखिर मलाइका इटली में किसके साथ वेलेंटाइन ईव सेलीब्रेट करती नजर आ रही है।
और पढ़े: Sunil Grover Net Worth: 500 रुपये महीने से करोड़ों की कामयाबी तक: कैसे बदली सुनील ग्रोवर की किस्मत?
तीसरी बार मलाइका की जिंदगी में प्यार की एंट्री
मलाइका की जिंदगी में प्यार की एंट्री पहली बार नहीं हुई, बल्कि तीसरी बार हुई है, इससे पहले वो बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ रिश्ते में रही और दोनो ने 1998 में शादी कर ली थी, लेकिन करीब 19 साल शादी के बंधन में रहने के बाद भी मलाइका को यंग एक्टर अर्जुन कपूर से प्यार हो गया, जबकि उस वक्त अर्जुन सलमान की बहन अर्पिता के साथ रिश्ते में थे, लेकिन दोनो ने अपने पार्टनर को चीट किया और अंत में मलाइका ने अरबाज को 201 में तलाक देकर अर्जुन के साथ खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया.. लेकिन इन दोनो के रिश्ते को भी नजर लग गई और दोनो 2024 में अलग हो गये, इसके बाद अटकले उठी की मलाइका एक्टर डीनो मोरिया को डेट कर रही है, लेकिन अब न्यू शख्स के आने के बाद से सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया..
कौन है मलाइका का न्यू लव
अब सवाल ये है कि आखिर वायरल पिक्चर में दिखाई देने वाला ये शख्स कौन है। तो आपको बता दें कि इनका नाम है हर्ष मेहता, जो कि मात्र 33 साल कै है। यानि कि मलाइका से पूरे 19 साल छोटे.. पेशे से हर्ष एक डायमंड मर्चेंट है। वायरल पिक्चर 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर पोस्ट की गई थी जो कि इटली की मशहूर ट्रेवी फाउंटेन की है, जहां दोनो काफी करीब होकर पोज़ देते नजर आ रहे है।
मलाइका अपने रिश्तों को लेकर काफी बोल्ड
पिक्चर में मलाइका जहां ब्लैक ट्रेंच कोट में नजर आ रही थी, वहीं हर्ष ने हुडी के ऊपर ग्रे लॉन्ग कोट पहना हुआ था, जो दोनो के लुक को पूरा कर रहा था। पिक्टर को देखकर दोनो की अफेयर के अफवाह तेज हो गई है, हालांकि अभी तक मलाइका या फिर हर्ष की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है, लेकिन ये तो सभी जानते है कि मलाइका अपने रिश्तों को लेकर काफी बोल्ड है, और छिपाना पसंद नहीं करती है। इससे पहले भी 29 अक्टूबर, 2025 को मलिका अरोड़ा मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में एक मिस्ट्री मैन के साथ काफी बातें करते हुए दिखी थी, जो कि हर्ष ही थे।
हालांकि दोनो अलग अलग बाहर निकले थे, लेकिन दोनो के करीब होने की बात जरूर सामने आने लगी थी। वहीं नवंबर में भी मलाइका और हर्ष एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आये थे। हालांकि कॉंसर्ट में मलाइका के मिस्ट्री मैन की अफवाह पर मलाइका ने सफाई दी थी कि हर वो शख्स जिससे वो मिलती है काफी तेजी से घुलमिल जाती है, इसे उनके रिश्ते से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन अब इटली की पिक्चर के वायरल होने के बाद मलाइका की तरफ से कई टिप्पणी न आने अफवाहों को सही साबित कर रहा है।



























