Trending

West Bengal: ममता बनर्जी की युवाओं के लिए नई योजना, जानें कैसे करें आवेदन

Shikha Mishra | Nedrick News
West Bengal
Published: 17 Feb 2026, 12:09 PM | Updated: 17 Feb 2026, 12:09 PM

West Bengal: वैसे तो सरकार चाहे कोई भी हो, चुनाव करीब आते ही सभी का एक ही काम होता है जनता से लोक-लुभावन वादे करना और मुफ्त की रेवड़ियां बांटना। जब हर दल इसी राह पर है, तो ममता सरकार कैसे पीछे रहती? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है, जिसे एक बड़े ‘मास्टरस्ट्रोक’ के रूप में देखा जा रहा है।

अगर हम बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो चाहे वो नीतीश सरकार हो या विपक्ष में तेजस्वी यादव, इन्हों ने भी दाव खेला था जिसमे सीएम नीतीश ने बाजी मारी थी। जिसको लेकर विपक्ष ने बिहार सीएम पर जमकर निशाना भी साधा था। ये तो महज एक उदाहरण है लेकिन चुनावी माहौल में ऐसा होना आम सी बात हो गई है।

ममता बनर्जी का ऐलान

2026 के विधानसभा चुनाव से पहले Mamata Banerjee ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। इस योजना का नाम बांग्लार युवा साथी योजना रखा गया है। इसका मकसद ऐसे युवाओं को आर्थिक सहारा देना है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं या स्किल डेवलपमेंट कर रहे हैं।

सरकार का कहना है कि कई युवा नौकरी मिलने से पहले आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। ऐसे में यह योजना उन्हें हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद देगी, ताकि वे बिना दबाव के नौकरी की तैयारी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

क्या है बांग्लार युवा साथी योजना?

बांग्लार युवा साथी योजना राज्य सरकार की एक नई कल्याणकारी योजना है। इसके तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां से युवा फॉर्म ले सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

योजना में आवेदन करने के लिए युवाओं को अपने विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए रजिस्ट्रेशन कैंप में जाना होगा। 15 से 26 फरवरी के बीच फॉर्म भरकर जमा करना होगा, फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है और जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म कैंप में जमा करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन और कब से मिलेगा पैसा?

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। जिसमे आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए, कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और आवेदक पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए। हालांकि, जो युवा पहले से राज्य सरकार की किसी अन्य आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। लेकिन जो छात्र स्कॉलरशिप ले रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 से पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे। पहले इसे 15 अगस्त से शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब इसे पहले लागू किया जा रहा है।

युवाओं के लिए कैसे मददगार होगी योजना?

स्थानीय लोगों और युवाओं का मानना है कि यह योजना काफी मददगार साबित हो सकती है। नौकरी की तैयारी करने वाले या स्किल ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलने से उनके रोजमर्रा के खर्च में राहत मिलेगी। इससे वे बिना आर्थिक चिंता के अपने करियर पर ध्यान दे सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी। क्या सरकार का ये कदम आने वाले चुनावी परिणामों का रुख तय करेगा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds