Dhurandhar 2 on Jio Hotstar: नेटफ्लिक्स को पछाड़ इस OTT प्लेटफॉर्म ने हासिल किए धुरंधर 2 के राइट्स, इस तारीख को होगी रिलीज

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Dhurandhar 2 on Jio Hotstar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में है। मंगलवार सुबह मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया और कुछ देर बाद इसका टीजर भी रिलीज कर दिया। पोस्टर और टीजर दोनों को ही दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। पोस्टर में फिल्म का नाम धुरंधर: द रिवेंज के तौर पर दिखाया गया है और सबसे बड़ा अपडेट यह है कि फिल्म नेटफ्लिक्स के बजाय जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

और पढ़ें: Salman Khan Vs Abhinav Kashyap: दबंग के डायरेक्टर पर सलमान खान का बड़ा एक्शन, कोर्ट पहुंचे सुपरस्टार, माफी की मांग

नेटफ्लिक्स को छोड़, जियो हॉटस्टार ने जीते राइट्स (Dhurandhar 2 on Jio Hotstar)

धुरंधर के पहले पार्ट को नेटफ्लिक्स ने खरीदा था और इसे लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसलिए शुरुआती अनुमान यह था कि दूसरा पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर ही आएगा। लेकिन मेकर्स ने इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म बदलकर जियो हॉटस्टार के साथ हाथ मिलाया। फिल्म डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि स्ट्रीमिंग राइट्स आमतौर पर कॉम्पिटिटिव बिडिंग के जरिए तय होते हैं। पहले पार्ट के लिए नेटफ्लिक्स ने डील फाइनल की थी, लेकिन इस बार जियो हॉटस्टार ने बेहतर डील के साथ फिल्म के राइट्स अपने नाम कर लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सूत्र ने बताया कि फिल्म के बजट और फैंस के उत्साह को देखकर कई प्लेटफॉर्म इसे अपनी लाइब्रेरी में शामिल करना चाहते थे, लेकिन जियो हॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ते हुए ये मौका हासिल कर लिया।

पोस्टर में साफ संकेत: जियो हॉटस्टार पर रिलीज

फिल्म का नया पोस्टर रिलीज होते ही यह साफ हो गया कि धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पोस्टर में साफ तौर पर जियो हॉटस्टार का लोगो दिखाया गया है। मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया कि नेटफ्लिक्स की बजाय जियो हॉटस्टार क्यों चुना गया, लेकिन सूत्रों की मानें तो इसमें वित्तीय कारण और बेहतर डील एक बड़ा कारण हो सकता है।

टॉक्सिक के साथ होगी रिलीज की टक्कर

धुरंधर 2 के मेकर्स ने पोस्टर और टीजर के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म की रिलीज 19 मार्च 2026 को तय है। इस दिन यश की बड़ी फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली है। टॉक्सिक एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर है और दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने की वजह से इस महीने का यह सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है।

फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि किसी भी हालत में वे तय तारीख नहीं बदलेंगे, भले ही टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म सामने क्यों न हो। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दोनों फिल्मों की भिड़ंत साल की सबसे चर्चित बॉक्स ऑफिस टक्कर साबित हो सकती है।

टीजर और फैंस का रिएक्शन

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर और टीजर को लेकर फैंस का उत्साह देखा गया, लेकिन कुछ लोगों ने टीजर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। टीजर में नए सीन और किरदारों की अपेक्षा के बावजूद कई सीन पुराने पार्ट से मिलते-जुलते नजर आए, जिससे कुछ दर्शक थोड़े निराश भी हुए।

और पढ़ें: FIR filed against Ranveer Singh: कांतारा विवाद में फंसे रणवीर, दैव परंपरा के अपमान पर FIR; जानिए कौन हैं चावुंडी दैव और क्यों भड़का मामला?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds