पहली ही फिल्म के बाद आडियंस करने लगी थी नापसंद…जानिए CID के अभिजीत से जुड़ी कुछ खास बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 13 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोनी टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले थ्रिलर शो CID के लाखों फैंस थे। इसमें शो में हर कैरेक्टर  का अपना अलग अंदाज था। चाहे वो ACP साहब का वो उंगलुयों से इशारे करके केस सॉल्व करना हो या फिर दया की दरवाजा तोड़ना… फनी फ्रेडरिक हो या फिर रोमांटिक अभिजीत। ये सभी केरेक्टर आज भी लोगों के जेहन में बंसे हुए है।

लेकिन क्या आप ये जानते है कि जिस अभिजीत के कैरेक्टर को करने वाले आदित्य श्रीवास्तव को लोग इतना पसंद हैं, उन्हें अपनी पहली फिल्म के बाद ऑडियंस से गालियां खानी पड़ी थी? आज हम आदित्य श्रीवास्तव के एक थिएटर आर्टिस्ट से CID के अभिजीत बनने के सफर के बारे में आपको बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि ऐसा क्या हुआ था आदित्य की पहली फिल्म में, जिसके चलते लोग उन्हें नापसंद करने लगे थे?

प्रयागराज में हुआ आदित्य का जन्म 

श्रीवास्तव का जन्म 21 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता बैंक कर्मी थे। और उनकी स्कूलिंग प्रयागराज से ही हुई। जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए आदित्य सुल्तानपुर चले आए, क्योंकि उनके पिता का तबादला हो गया था। जहां उन्होंने एमसीएस इंटर कॉलेज से हाइर एजुकेशन ली और फिर आदित्य ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया था।

दिल्ली आकर आजमाई किस्मत और फिर… 

कॉलेज के दिनों में आदित्य थिएटर करने लगे थे। एक्टिंग के प्रति उनके जूनून के कारण ही आदित्य ने फैसला किया कि वो दिल्ली में आकर अपनी किस्मत आजमाएंगें। उन्होंने दिल्ली आकर श्रीराम सेंटर प्रोफेशन थिएटर से जुड़ गए। थिएटर करते हुए ही उन्हें दूरदर्शन पर पहला शो डेरा मिला। ये शो 1992 से 1994 तक चलता रहा था। इसी बीच आदित्य ने दूरदर्शन के ही कई और शो शेष प्रश्न, ब्योमकेश बख्सी, ये शादी नहीं हो सकती है, आहट, जैसे शो में काम करने का मौका मिला।

पहली फिल्म के बाद लोग करने लगे थे नफरत

इसी बीच डाकू फूलन देवी की बायोपिक बंदित क्वीन बनाने जा रहे थे निर्देशक शेखर कपूर और वो फूलन के निर्दयी पति पुत्तीलाल के रोल के लिए एक सूटेबल एक्टर को देख रहे थे। और कुछ इस तरह आदित्य को मिली पहली फिल्म। फिल्म आदित्य का छोटा सा रोल था। आदित्य ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अपने लिए नफरत पैदा कर दी थी।  लोग पुत्तीलाल को काफी गालियां देते थे, उसे कोसते थे। आदित्य की अदाकारी काफी इंप्रेसिंव थी, जिसके कारण आदित्य को कई और फिल्में मिली।

आदित्य संशोधन, सत्या, दिल से, मुद्दा, मातृभूमि, लक्ष्य,ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, कालो, जुली 2, सुपर 30, और हसीन दिलरूबा जैसी फिल्मों में नजर आए। आदित्य टीवी और फिल्मों के साथ साथ अभी भी थियेटर से जुड़े हैं। फिलहाल आदित्य 53 साल के हो चुके है, उनकी पत्नी की नाम मानसी श्रीवास्तव हैऔर उनकी दो बेटियां है, लेकिन आदित्य की एनर्जी को देखकर कोई ये नहीं कह सकता हैआदित्य 53 साल के हो चुके हैं। आदित्य ऐसे एक्टर है, जो हमेशा अपने कैरेक्टर को अपने ऊपर ढाल लेते है और इसीलिए आज आदित्य टीवी और फिल्मों के बेहतरीन एक्टर में शुमार है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds