Trending

Spirit First Look: जिस फिल्म से बाहर हुई दीपिका, वो गिरी तृप्ति डीमरी की झोली में.. प्रभास ने घायल पीठ से फैंस को दिलाई एनिमल की

Shikha Mishra | Nedrick News

Published: 02 Jan 2026, 10:57 AM | Updated: 05 Jan 2026, 08:01 AM

Spirit First Look: जब से दिपिका पादुकोण ने 8 घंटे वर्किंग का क्लॉज लागू किया है तब से उनके हाथों से कई बड़े बजट की फिल्में निकल चुकी है, जिसमें कल्कि 2 से लेकर स्प्रिट भी शामिल है। लेकिन कहते है न कि शो मस्ट गो ऑन… तो फिल्म स्प्रिट बिना दीपिका के ही बन रही है और अब इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलिज हो गया है और इसी के साथ प्रभाव से साथ तृप्ति डीमरी का लुक भी सामने आ गया है। इस पोस्टर को देखकर कई सितारो ने भी अपना रिएक्शन दिया है… स्प्रिट का पोस्टर बेहद ही इंटेस नजर आ रहा है तो वहीं प्रभास के लुक को लेकर तृप्ति के ही एक फिल्म एनिमल से कंप्येर किया जा रहा है। आखिर क्या है खास स्प्रिट के पोस्टर में…जिसने फैंस को कर दिया है बेहद एक्साइडेट।

और पढ़े: Bollywood Actor Dilip Kumar: जब सगी बहन के लिए ‘विलेन’ बन गए थे दिलीप कुमार: के. आसिफ संग भागने पर दी थी मरने की बद्दुआ

स्प्रिट का फर्स्ट पोस्टर रिलिज

दरअसल फिल्म के डायेरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास के फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए न्यू ईयर के मौके पर जैसे की घड़ी में 12 बजे तो वांगा ने स्प्रिट का फर्स्ट पोस्टर रिलिज कर दिया… जिसे देखने के बाद फैंस की नई साल की खुशी दोगुनी हो गई है। इस कॉप ड्रामा मूवी के पोस्टर के विज़ुअल में, प्रभास शर्टलेस दिख रहे हैं, वहीं उनकी पीठ कैमरे की तरफ है जिस पर तीन जगह चोट के निशान और पट्टियां बंधी हुई हैं।

उन चोटे के बीच भी वो शराब हाथों में लिए और मुंह में सिगरेट लिये ब्लेक चश्मा लगाये खड़े है। एक हाथ में शराब तो दूसरा हाथ स्टाइलिश तरीके से अपनी कमर पर रख कर लंबे बालों में प्रभास काफी डैशिंग लग रहे है। वहीं तृप्ति भी ग्रे साड़ी पहने प्रभास को उनके होठों के बीच सिगरेट जलाने में मदद करती दिख रही हैं, जो बेहद ही हॉट नजर आ रही है।

फिल्म के सरप्राइड पैकेज विवेक ऑबरॉय

स्प्रिट का पहला लुक देखने के बाद कुछ लोग इसे 2023 में संदीप रेड्डी वांगा अपनी पहली हिंदी फिल्म एनिमल लेकर आये थे, जिसमें रणबीर कपूर का लुक भी कुछ इसी तरह का था। एक तरफ प्रभाव के ट्रांसफोर्म से फैंस काफी एक्साइडेट दिखे तो वहीं एनिमल की कॉपी जैसा होने का कारण कुछ निराश भी थे। वहीं इस का एक ऑडियो टीजर भी सामने आया है, जिससे ये पता चलता है कि प्रभास एक IPS ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं जो फिलहाल जेल में है… वहीं इस फिल्म का सरप्राइड पैकेज विवेक ऑबरॉय भी है जिन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है। वेल विवेक को पहले भी कृष 3 में विलेन के रोल में देख चुके है, इसलिए विलेन के रूप में विवेक का दमदार अभिनय देखने के लिए लोग काफी एक्साईटेड है।

 500 करोड़ रूपय का फिल्म बजट 

बता दें कि इस फिल्म में दीपिका तृप्ति की जगह काम कर रही थी लेकिन मां बनने के बाद दीपिका की शर्तो के कारण उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, वहीं तृप्ति ने पहले भी वांगा के साथ एनिमल में काम किया था, तो तृप्ति ने तुरंत इस फिल्म के लिए हामी भर दी। सोर्सेज की माने तो स्प्रिट इसी साल दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलिज हो सकती है, तो वहीं इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रूपय के आसपास है। फिल्म का केवल पोस्टर ही इतना एक्साइटमेंट से भरा है तो फिल्म कैसी होगी..इसका इंतजार अब दर्शक बेसब्री से कर रहे है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds