क्या टूटने की कगार पर पहुंच रहा Shilpa Shetty और Raj Kundra का रिश्ता? दोस्त ने कही ये बड़ी बात!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 30 Aug 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की जिंदगी में पिछले करीब एक महीने से भी ज्यादा वक्त से भूचाल आया हुआ है। 19 जुलाई को शिल्पा के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अश्लील कंटेंट बनाने और ऐप के जरिए उसे प्रसारित करने के आरोप लगे। इस मामले में तब से ही राज कुंद्रा जेल में बंद हैं। इन पूरे मामले ने शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार को हिलाकर रख दिया। इसका असर सिर्फ शिल्पा की पर्सनल लाइफ पर ही पड़ा, बल्कि इससे उनकी इमेज को भी बड़ा झटका पहुंचा। 

हालांकि इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच शिल्पा फिर से अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिशों में हैं। शिल्पा एक बार सुपर डांसर 2 के सेट पर लौट आई हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कुछ एपिसोड में वो नजर नहीं आई थीं। वहीं इस बीच शिल्पा और राज के रिश्ते से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शिल्पा और राज कुंद्रा का रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच रहा है। दरअसल, शिल्पा की एक दोस्त ने एक्ट्रेस के निजी फैसलों पर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद दोनों के अलग होने की संभावना जताई जा रही हैं। 

‘राज के पैसों का छूना नहीं चाहती शिल्पा’

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा की दोस्त ने बताया कि राज कुंद्रा से जुड़ा ये खुलासा होने के बाद शिल्पा सदमे में हैं। शिल्पा को इसके बारे में कुछ मालूम नहीं था कि उनके लिए डायमंड और डुप्लेक्स गलत काम से आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोस्त ने कहा कि शिल्पा अब राज के पैसों को छूना तक नहीं चाहती। एक्ट्रेस की दोस्त ने आगे कहा कि शिल्पा आत्मनिर्भर है और वो अपना और अपने बच्चों का ख्याल रख सकती हैं। 

और फिल्में करने को तैयार हैं एक्ट्रेस!

बता दें कि खबरें ये भी सामने आ रही हैं कि हंगामा-2 और निकम्मा के बाद शिल्पा दूसरी फिल्मों में भी काम करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि हंगामा-2 फिल्म के जरिए शिल्पा ने 14 सालों के बाद बॉलीवुड में वापसी की थीं। लेकिन इससे पहले ही उनके पति राज कुंद्रा इतने बड़े केस में फंस गए थे। 

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी की पहचान बॉलीवुड में एक फिट एक्ट्रेस के तौर पर होती हैं। 46 साल की उम्र में भी शिल्पा ने जैसे खुद को मैंटेन कर रखा है, उसके लिए उनकी हर कोई तारीफ करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से वो गलत वजहों से चर्चाओं में बनी हैं। राज कुंद्रा की पोर्न केस में गिरफ्तारी के बाद शिल्पा भी लोगों के निशाने पर बनी हैं। 

वैसे राज कुंद्रा के साथ ऐसा पहली बार नहीं, जब वो किसी विवाद में पड़े हो। उनका नाम IPL फिक्सिंग समेत कई विवाद में घिरे हैं। लेकिन राज के साथ पहली बार शिल्पा भी किसी जांच के दायरे में आई हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को 12 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों 22 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds