Video: गलवान घाटी में हुई झड़प की वीडियो जारी कर फंसा चीन, पत्थर बरसाते अपने ही सैनिकों को कर दिया एक्सपोज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 04 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पड़ोसी देश चीन ने अपने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाला एक काम किया है। गलवान घाटी में हुई हिंसा को लेकर चीन ने एक ऐसा काम कर दिया, जिसके चलते वो खुद ही दुनिया के सामने एक्सपोज हो गया। 

भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच पिछले साल अप्रैल से ही काफी तनाव बना हुआ है। जून में गलवान घाटी में हुई हिंसा तो आपको याद ही होगी। जब भारत और चीन के सैनिक आमने सामने आ गए थे। कई सालों के बाद दोनों देशों के बीच खूनी झड़प हुई। इस झड़प में दोनों ही तरफ काफी नुकसान हुआ। भारत चीन ने अपने सैनिकों को इस दौरान खोया।

भारतीय जवानों पर पत्थर बरसा रहे चीनी सैनिक

अब इस गलवान घाटी से जुड़ा ही एक वीडियो चीन ने जारी किया है। जिसको लेकर चीन ने अपनी ही फजीहत करा ली है। दरअसल, वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि किस तरह से चीन के ‘पत्थरबाज’ सैनिक भारतीय सेना के जवानों पर पत्थर बरसा रहे हैं। इसका हमारे जवान डटकर सामना कर रहे हैं और साथ ही साथ चीनी सेना को मुंह तोड़ जवाब भी दे रहे हैं।

इस नए वीडियो को जारी करते हुए चीन ने तो ये सोचा होगा कि वो इसके जरिए अपने सैनिकों की बहादुरी दिखाएगा कि किस तरह से उसके जवाब लड़े। लेकिन वीडियो में जो कुछ देखने मिला, उससे पड़ोसी देश एक्सपोज हो गया। 

ये वीडियो कुल 48 सेकेंड का है, जिसे एक चीनी टीवी स्टेशन ने प्रसारित भी किया। इससे पहले भी चीन गलवान घाटी में हुई हिंसा की कई वीडियो जारी कर चुका है, लेकिन इस वीडियो की जारी करने का दांव उस पर उल्टा पड़ गया। 

जैसा कि वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दोनों तरफ के बड़ी संख्या में सैनिक आमने सामने खड़े हुए है। इस दौरान चीन के सैनिक ऊंचाई वाली जगह पर खड़े होकर नीचे खड़े भारतीय जवानों पर पत्‍थर बरसा रहे हैं।

वीडियो में दिख रही भारतीय सैनिकों की बहादुरी

वीडियो में भारतीय सैनिकों ने किस बहादुरी से इस पूरी सिचुएशन का सामना किया, वो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में ये देखने मिल रहा है कि किस तरह नदी की तेज धार में चीनी सैनिक बह जाते है। इस वीडियो में हिंसा की रात के भी कुछ सीन दिखाए गए, जिसमें भारतीय सैनिक लाठियों और धारदार हथियारों से लैस चीनी सेना का डटकर सामना कर रहे हैं। इसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि भारतीय सेना के जवानों ने बेहद ही मुश्किल हालातों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। 

जवानों की मौत की आंकड़ा भी आज तक छिपा रहा ड्रैगन

गौरतलब है कि चीन गलवान घाटी में हुई हिंसा से जुड़े सच लगातार दुनिया से बता रहा है। इस झड़प को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया, लेकिन चीन ने अब तक हिंसा के दौरान मारे गए चीनी सैनिकों की असली संख्या नहीं बताई। ऐसा माना जाता है कि झड़प में चीन को बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। उसके 40 से 45 सैनिक मारे गए थे। लेकिन चीन ने अब तक केवल 5 ही सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। चीन ने अपने शहीद जवानों को उचित सम्मान भी नहीं दिया, जिसको लेकर उस पर उंगलियां लगातार उठती रहती है।

वहीं झड़प में भारत ने भी 20 जवानों को खोया था। चीनी सैनिकों ने धोखे से घात लगाकर भारतीय जवानों पर कटीले रॉड से हमला किया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds