Trending

इरफान के बेटे ने छोड़ा कॉलेज, एक्टिंग की राह पर आगे बढ़ने को तैयार…ये दो प्रोजेक्ट हैं इनके पास!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Jun 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मौत को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इरफान बीते साल 29 अप्रैल को दुनिया छोड़कर चले गए थे। इरफान के बेटे बाबिल भी अब उनके ही नक्शे कदम पर चलने को तैयार हो गए हैं। बाबिल भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने फिल्म कोर्स को भी बीच में ही छोड़ दिया है और अब केवल एक्टिंग पर ही फोकस करने का फैसला लिया। 

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार

बाबिल नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म Qala के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएगी। फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडेक्शन हाउस में बन रही हैं। इस फिल्म को साइन करने से पहले ही बाबिल ने लंदन में फिल्म कोर्स शुरू किया था। अब बीच में ही उन्होंने इस कोर्स को छोड़ दिया है। वो ये कोर्स लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट मिनिस्टर में कर रहे थे। 

लिखी ये इमोशनल पोस्ट

अपने इस फैसले को लेकर बाबिल ने अपने दोस्तों के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। बाबिल ने लिखा- “मेरी प्यारी दोस्तों मैं आपको बहुत मिस करूंगा। मुंबई में मेरा एक काफी छोटा सर्किल है, जिसमें मुश्किल से दो तीन ही दोस्त हैं। एक अजनबी सी ठंडी जगह में मुझे आपने घर दिया। मुझे ऐसा अहसास कराया, जैसे मैं यही से हूं। शुक्रिया, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आज मैं फिल्म बीए छोड़ रहा हूं, ताकि मैं एक्टिंग को अपना सबकुछ दे सकूं। गुडबाय, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर। मेरे सच्चे दोस्तों मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”

 

एक्टर इरफान खान लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इससे लड़ते लड़ते बीते साल उन्होंने दम तोड़ दिया था। इरफान का परिवार अक्सर ही उनको यादकर इमोशनल हो जाता है। इरफान की पत्नी सुतापा और बेटे बाबिल एक्टर से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

वैसे बाबिल के पास इस वक्त Qala फिल्म ही नहीं है। इसके अलावा उनके हाथ एक दूसरा प्रोजेक्ट भी लगा है। इसके अलावा वो शूजित सरकार के डायरेक्शन में साथ भी एक फिल्म करने जा रहे हैं। बता दें कि शूजित सरकार ने ही ‘पीकू’ फिल्म को डायरेक्ट किया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds