15 गुना ज्यादा घातक…देश में मिले कोरोना के इस नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, जानिए इसके बारे में सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 May 2021, 12:00 AM | Updated: 05 May 2021, 12:00 AM

कोरोना महामारी का नया वेरिएंट पहले ही देश में भयंकर तबाही मचा रहा है। हर जगह कोरोना की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। कहीं अस्पतालों में बेड की कमी, तो कहीं ऑक्सीजन और दवाईयों को लेकर मारामारी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। यही नहीं श्मशान घाटों पर भी शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए लंबी कतारें लगीं हुई हैं।

कोरोना की सेकेंड वेव से पहले ही देश एक बड़ी जंग लड़ रहा है। इस बीच एक और टेंशन देने वाली खबर सामने आ गई है। देश में कोरोना के बेहद ही खतरनाक रूप ने देश में दस्तक दी है। इसका नाम एपी स्ट्रेन (AP Strain) है। ये वेरिएंट आंध्र प्रदेश में पाया गया। वैज्ञानिक भाषा में इसको N440K वेरिएंट कहा जा रहा है। 

N440K वेरिएंट सबसे पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल  में मिला। ये वेरिएंट B1.617 और B1.618 से ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है। इसके बारे में जानकारी सेंटर फॉर सेल्‍युलर ऐंड मॉलिक्‍युलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने दी। आइए आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी दे देते हैं… 

इस वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक मानने के पीछे की एक वजह ये भी है कि पिछले स्ट्रेन की वजह से लोगों की हालत खराब होने में एक हफ्ते का समय लग रहा था, लेकिन इस नए स्ट्रेन की वजह से 3-4 दिनों में ही हालत खराब हो रही है। कोरोना संक्रमितों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ये वेरिएंट युवाओं और अच्छी इम्युनिटी वाले लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। 

नए स्ट्रेन ने वैज्ञानिकों की परेशानी भी बढ़ा दी है। बता दें कि एपी स्ट्रेन यानि N440K वेरिएंट एक म्यूटेशन है। इसकी लीनिएज ताकतवर नहीं, लेकिन दक्षिण भारत में चिंता का विषय बना हुआ है। इस वेरिएंट के चलते बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में कोरोना केस बढ़े। इसलिए  डॉक्टर्स और वैज्ञानिक नए कोरोना स्ट्रेन की वजह से काफी चिंतित है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds