'मोस्ट हैंडसम मैन ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब जीत चुके हैं ऋतिक, पढ़े उनके जुड़ा एक मजेदार किस्सा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ऋतिक ना सिर्फ अपनी पर्सनालिटी बल्कि जबरदस्त डांस और बेमिसाल एक्टिंग के लिए फेमस हैं. उनके डांस मूव इतने शानदार होते है कि जो भी उनको देखता है तो बस देखता ही रह जाता है. फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऋतिक ने पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था. इस फिल्म में लोगों को उनकी एक्टिंग बहुत पंसद आईं.

शादी के आ चुके हैं 30 हजार प्रपोजल

ऋतिक रोशन की फीमेल फैन फॉलोइंग के तो क्या कहने. जहां कहीं भी वो जाते है उनकी फीमेल फैन वहां उनका पीछा करते करते आ ही जाती है. ‘मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम कर चुके ऋतिक रोशन की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं. तो ऐसे में जाहिर सी बात है उनको शादी के लिए कई रिश्ते तो आते ही रहते होंगे. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि एक फिल्म के बाद ऋतिक को शादी के 100-200 नहीं बल्कि पूरी 30 हजार प्रपोजल आए थे.

कपिल शर्मा शो में किया था खुलासा

इस बात का खुलासा खुद ऋतिक ने ही किया था. जब वो अपनी फिल्म ‘वॉर’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में गए थे, तब उन्होनें ये मजेदार किस्सा शेयर किया था. उन्होनें बताया था कि शादी के लिए 30 हजार प्रपोजल उनको उनकी फर्स्ट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के बाद ही आ गए थे. हालांकि उन्होनें इन सभी प्रपोजल को ठुकराते हुए अपनी गर्लफ्रेंड सुजैन के साथ उसी साल दिसंबर में शादी कर ली थी. साल 2014 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग हो गए.

‘कहो ना प्यार है’ से किया था डेब्यू

साल 2000 में रिलीज हुईं ‘कहो ना प्यार है’ ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी. फिल्म को लोगों ने खूब पंसद किया था और बॉक्स ऑफिस पर इसे काफी सफलता भी मिली थीं. अपनी पहली फिल्म से ही ऋतिक को बॉलीवुड में पहचान मिल गईं. फिल्म के सुपरहिट होते ही ऋतिक और सुजैन की शादी की खबरें आने लगी. इसके बाद 20 दिसंबर को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए. ऋतिक और सुजान के दो बेटे रेहान और रिधान हैं. 2014 में दोनों के बीच तलाक हो गया, हालांकि वो अभी भी अच्छे दोस्त हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds