ब्रह्मास्त्र की ये है असली कमाई जो खुद ब्रह्मास्त्र की टीम तक को नहीं पता…बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 12 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ब्रह्मास्त्र ने बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल

विवादों से घिरी ब्रह्मास्त्र फिल्म इस शुक्रवार को देशभर के थिएटरों में रिलीज़ हो गई है। रणवीर कपूर और आलिआ भट्ट की यह फिल्म बॉक्सऑफिस में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ब्रह्मास्त्र की ताबड़तोड़ कमाई ने फिल्म मेकर्स, कलाकार और फैंस को खुश कर दिया है। इस तरह के विवादों से घिरे होने के बाद भी इस फिल्म ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखकर बॉलीवुड को रहत की सांस जरूर मिली होगी।

Also read- #ArrestJubinNautiyal, क्यों उठ रही नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग, जानिए पूरा मामला.

 #boycottbollywood ट्रेंड के बावजूद फिल्म को मिली बड़ी सफलता

आपको बता दें कि ट्विटर पर कुछ दिनों से #boycottbollywood ट्रेंड कर रहा था। इसकी वजह से शुरू से ही इस फिल्म पर बॉलीवुड और जनता की नजरें टिकी हुई थी। इस बॉयकॉट ट्रेंड के बावजूद भी फिल्म ब्रह्मास्त्र की दो दिनों की कमाई 160 करोड़ रूपए के लगभग है । अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने रिलीज़ होने के दूसरे दिन, पहले दिन की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा कमाई की है। फिल्म मेकर्स की उम्मीद थी की यह फिल्म वीकेंड के दौरान 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की पहली दिन की कमाई 36 करोड़ रुपए थी वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने तक़रीबन 41.50 करोड़ रुपए की कमाई की जो पहले दिन की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। तीसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी ही देखि गई है। जिस तरह से इस फिल्म ने दर्शकों को लुभाया है, ऐसे में यह फिल्म बॉयकॉट बॉलीवुड गैंग पर एक जोरदार तमाचा है। इस गैंग ने फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही ब्रह्मास्त्र को फ्लॉप बता दिया था। इसके बाद भी दर्शकों का इस फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ और फिल्म ने  देश भर में बड़ी कमाई की।

ब्रह्मास्त्र की ये है असली कमाई जो खुद ब्रह्मास्त्र की टीम तक को नहीं पता...बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल — NEDRICK NEWS

300 से 350 करोड़ रूपए की है फिल्म

बताया जाता है कि ब्रह्मास्त्र के 13000 से ज्यादा शोज सिनेमा हॉल्स में चले हैं और इनके टिकट भी जमकर बिक रहे है। इस फिल्म की बजट 300 से 350 करोड़ रूपए है। फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई का यह आंकड़ा पार किया है।

फिल्म में हैं बड़े सितारें

ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणवीर के साथ-साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी हैं। फिल्म में नागार्जुन, शाहरुख खान और मौनी रॉय ने भी अपने-अपने अभिनय का जादू दिखाया है। अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह बताया है कि फिल्म की दो दिनों की बॉक्सऑफिस की कमाई 160 करोड़ रुपए है। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी तथा जनता को धन्यवाद भी किया। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म टब्रह्मास्त्र’ 9 सितम्बर को पूरे देश की थिएटरों में रिलीज़ हुई थी।

Also read- जब भयंकर नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकल पड़े थे संजय दत्त….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds