Greater Noida Rape: पड़ोसी ने नाबालिग लड़की के साथ महीनों तक किया रेप, पुलिस ने किया केस दर्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Jul 2022, 12:00 AM

यूपी के ग्रेटर नोएडा से नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 साल की नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ग्रेटर नोएडा से नाबालिग बच्ची के साथ रेप का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की के पड़ोस में रहने वाला शख्स अमित नाबालिग को रोज अपने घर बुलाता था। फिर बेहोशी की दवा पिलाकर रोज उसके साथ दुष्कर्म करता था। ये मामला तकरीबन चार महीनों तक चला। 

नाबालिग से पड़ोसी ने रेप कर दी धमकी

रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को डराता-धमकाता था। अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वो उसे मार डालेगा। जिसके बाद चार महिनों बाद एक दिन नाबालिग ने एक दिन अपने घरवालों को रो-रोकर सारी आपबीती सुनाई। घरवालों ने तुरंत मामला जेवर थाने में दर्ज कराया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों के केस दर्ज कराने के बाद नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल में बच्ची के रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबालिग और उसके घरवालों की काउंसलिंग की जा रही है।

दो भाईयों ने लड़की के साथ किया गैंगरेप

इसके अलावा नोएडा से ही एक और रेप का मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाईयों ने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक, दोनों भाईयों ने पानी पिलाने के बहाने उसे बेहोशी वाला नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया।

वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, ये मामला 24 अप्रैल का है। जहां दोनों भाईयों ने उसके साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी बात से परेशान होकर पीड़िता ने तकरीबन 3 महीने बाद पुलिस थाने में केस दर्ज कराया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds