Trending

मोदी सरकार से पहले ही इस भारतीय मुस्लिम संगठन ने किया तालिबान का समर्थन, मचा बवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 18 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 18 Aug 2021, 12:00 AM

अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया और जल्द ही सरकार बनाने वाला है। दुनिया के तमाम देश मुंह देखते रह गए और अफगानिस्तान मुद्दे पर चुप्पी साध ली। अब तालिबान के कब्जे के बाद कई देश उसके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। एशिया का सबसे शक्तिशाली देश कहे जाने वाले रुस और चीन ने भी तालिबान को समर्थन दे दिया है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह बंदूक के नोक पर बनी सरकार को समर्थन नहीं देगा। 

वहीं, भारत के अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन अब तालिबानी कब्जे के बाद स्थिति क्या होगी इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। भारत सरकार तालिबान को समर्थन देगी या नहीं इसे लेकर संशय बरकरार है। लेकिन भारत सरकार के फैसले से पहले ही देश के एक मुस्लिम संगठन ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए है। जिसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है।

मौलान का पूरा बयान

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मैं तालिबान को सलाम करता हूं। तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा मजबूत सेनाओं को शिकस्त दी। इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चुमा और अल्लाह को शुक्रिया कहा।’

AIMPLB के प्रवक्ता ने कहा, ‘एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है। एक निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौजों को शिकस्त दी है। काबुल के महल में वे दाखिल हुए, उनके दाखिले का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई गुरूर और घमंड नहीं था, बड़े बोल नहीं थे। मुबारक हो! आपको दूर बैठा हुआ यह हिंदुस्तानी मुसलमान सलाम करता है। आपके हौसले को सलाम करता है, आपके जज्बे को सलाम करता है।‘ 

सपा सांसद ने किया समर्थन

बताते चले कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर भारत पूरी तरह से एक्टिव है। यूएन में भी इस मामले पर आवाज उठ रही है और बैठकें हो रही है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत काफी पहले से ही काम कर रहा है, आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सरकार से पहले ही इस मुस्लिम संगठन ने तालिबान का समर्थन कर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैंय़ अफगान लोग उसके नेतृत्व  में आजादी चाहते हैं। जब भारत, ब्रिटिश शासन के अधीन था तब हमारे देश ने आजादी के लिए जंग लड़ी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहते हैं।

यह मामला सामने आने के बाद संभल पुलिस ने सपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds