किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं Shahid Kapoor और Mira Rajput की लव स्टोरी, जानें इनकार के बाद कैसे हुई शादी?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Shahid Kapoor Mira Rajput love story: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज भले ही दोनों की जोड़ी परफेक्ट मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली मुलाकात में शाहिद का हुलिया देखकर मीरा के पिता ने उन्हें दामाद बनाने से साफ मना कर दिया था? तो आइए इस वीडियो में जानते हैं कि कैसे सिर्फ तीन-चार मुलाकातों में दोनों का दिल मिला और यह रिश्ता शादी तक पहुंचा।

और पढ़ें: Shah Rukh Khan के मज़ाकिया अंदाज़ के पीछे छिपा है वो दर्द जिसने बदल दी उनकी दुनिया

कैसे हुई Shahid Kapoor और Mira के रिश्ते की शुरुआत

दरअसल, शाहिद (Shahid Kapoor) और मीरा की यह शादी कोई लव मैरिज नहीं, बल्कि एक पक्की अरेंज मैरिज थी। दोनों के परिवार राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े हुए हैं और यहीं से इस रिश्ते की बात शुरू हुई। दिलचस्प बात यह है कि जब इस रिश्ते की बात चली, तब मीरा दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थीं।

उनका बॉलीवुड की चकाचौंध से कोई लेना-देना नहीं था, और शायद यही सादगी शाहिद को सबसे ज्यादा भा गई। जब पहली बार दोनों परिवारों के मिलने का दिन तय हुआ, तो शाहिद दिल्ली में मीरा के घर उनसे मिलने पहुंचे।

Mira Rajput के पिता ने क्यों किया था इंकार

लेकिन यहीं पर सारा मामला गड़बड़ा गया। उस समय शाहिद (Shahid Kapoor) अपनी सुपरहिट फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग कर रहे थे। शाहिद ने अपने लीड रोल ‘टॉमी सिंह’ के लिए बाल लंबे कर रखे थे, जिनमें हरे रंग की लटें थीं, सिर पर पोनीटेल थी और शरीर पर ढेर सारे टैटू थे।

जब शाहिद इस अजीबोगरीब रॉकस्टार लुक और अनोखे जूतों में मीरा के घर पहुंचे, तो मीरा के पिता विक्रमादित्य राजपूत उन्हें देखकर दंग रह गए। एक आम और शांत परिवार से आने वाले मीरा के पिता को लगा कि पता नहीं यह लड़का कैसा है, और उन्होंने तुरंत इस रिश्ते के लिए इनकार करने का मन बना लिया। खुद मीरा भी शाहिद के इस रूप को देखकर शुरुआत में काफी डर गई थीं।

हालांकि, मीरा की बड़ी बहन ने उन्हें समझाया कि यह सिर्फ उनकी फिल्म का लुक है, असल जिंदगी में शाहिद ऐसे नहीं हैं। इसके बाद जब शाहिद और मीरा ने अकेले में बात करना शुरू किया, तो बातें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थीं।

Mira Rajput ने रखी थी शर्त

पहली ही मुलाकात में दोनों ने करीब 7 घंटे तक लगातार बातें कीं। शाहिद (Shahid Kapoor) की सादगी और समझदारी ने मीरा के साथ-साथ उनके परिवार का भी दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, शादी के लिए हां करने से पहले मीरा ने शाहिद के सामने एक दिलचस्प शर्त भी रखी थी।

मीरा ने साफ कह दिया था कि शादी के समय शाहिद के बाल फिर से नॉर्मल कलर के होने चाहिए, क्योंकि वह हरे रंग के बालों वाले लड़के से शादी नहीं कर सकतीं। शाहिद ने भी हंसते हुए उनकी यह शर्त तुरंत मान ली थी। इसके बाद बिना किसी लंबी डेटिंग के, सिर्फ तीन से चार मुलाकातों में ही दोनों ने शादी के लिए हां कर दी।

आखिरकार, अपने से 13 साल छोटी मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली में सात फेरे लिए। एक सुपरस्टार होने के बावजूद शाहिद (Shahid Kapoor) ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा था। दिल्ली के छतरपुर में हुई इस शादी में परिवार और बेहद करीबी दोस्तों को मिलाकर सिर्फ 40 लोग ही शामिल हुए थे। आज यह कपल बॉलीवुड के सबसे खुशहाल जोड़ों में गिना जाता है और इनके दो प्यारे बच्चे, मीशा और ज़ैन हैं।

तो, आपको शाहिद (Shahid Kapoor) और मीरा की यह दिलचस्प कहानी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds