Bigg Boss 19 Update: पहले दिन से ट्रोल हुईं Tanya Mittal, बिग बॉस में क्यों बन गईं फैंस की नापसंद?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 अगस्त 2025, 05:30 AM Updated: 29 अगस्त 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे होते हैं, जो जल्दी ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें शुरू से ही आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस बार बिग बॉस 19 में आई तान्या मित्तल के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। शो में सिर्फ पहले दिन से ही वह लोगों के निशाने पर आ गईं। उनके बयानों ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बारिश हो गई। तो चलिए जानते हैं, आखिर तान्या की वो कौन सी बातें थीं, जिन्होंने फैंस के गुस्से का पारा बढ़ा दिया!

और पढ़ें: Big Boss 19: पहले दिन से शुरू हुआ ड्रामा – अमाल मलिक का इमोशनल कन्फेशन और पहला एलिमिनेशन ट्विस्ट

शुरुआत से विवादों में फंसी तान्या मित्तल- Bigg Boss 19 Update

तान्या मित्तल ने जब बिग बॉस के घर में कदम रखा, तो उन्होंने खुद को एक ‘स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर’ बताया। यह सुनकर फैंस को उम्मीद थी कि वे सरल और शांत स्वभाव की होंगी, लेकिन जो बातें उन्होंने शो में कहीं, वे दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। पहले ही दिन से तान्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिल्ली उड़ाई जाने लगी।

‘शोऑफ क्वीन’ के टैग से बच नहीं पाईं

एक एपिसोड में तान्या ने साफ कहा कि उन्हें ‘बॉस’ कहा जाना पसंद है। उनका कहना था कि उनका छोटा भाई भी उन्हें ‘बॉस’ कहता है। इस बात ने घरवालों और दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आसानी से इज्जत नहीं मिलती, बल्कि उसे मांगना पड़ता है। जब उनके इस बयान पर घर की कुनिका ने आपत्ति जताई तो तान्या ने जवाब दिया कि वे 50 साल की उम्र तक इंतजार नहीं कर सकतीं कि उन्हें इज्जत मिले। इस अजीबोगरीब तर्क ने दर्शकों को हैरान कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikha Yadav (@shizu_v05)

विवादित बयान जो बढ़ाए आलोचना

तान्या ने बताया कि उनके पास बॉडीगार्ड्स हैं, जो उनके परिवार की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बॉडीगार्ड्स ने महाकुंभ मेले में 100 लोगों की जान बचाई है। उनका कहना था कि उन्हें सिक्योरिटी रखना पसंद है और इसे वे एक शौक की तरह एन्जॉय करती हैं। इस बात ने दर्शकों को और भी ज्यादा उलझन में डाल दिया।

लड़कियों पर विवादित टिप्पणी

तान्या का एक और बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि वे साड़ी पहनकर बिग बॉस के घर आई हैं, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि कई लड़कियां आगे बढ़ने के लिए छोटे कपड़े पहनती हैं या अलग-अलग तरह के सीन करती हैं, लेकिन उन्होंने बिना कोई कंप्रोमाइज किए बिग बॉस का सफर तय किया है। यह बात कई लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने तान्या की आलोचना की।

फैंस और घरवालों का रुख

फैंस और घर के बाकी सदस्य तान्या के एटीट्यूड और बयानों को फेक और दिखावटी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बिग बॉस 19 की सबसे निगेटिव कंटेस्टेंट बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि तान्या की यह शोबाजी और कंट्रोवर्शियल बयान उन्हें घर में असहनीय बना रहे हैं।

क्या है फैंस की राय?

जहां कुछ लोग तान्या के व्यक्तित्व को समझने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर दर्शक उन्हें नकली और स्वार्थी मान रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन में तान्या का ये रवैया उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

और पढ़ें: Saif Ali Khan Films: फ्लॉप होकर भी छा गए सैफ! इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरी मोटी रकम 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds