दुनिया भर में कितने लोग सिख धर्म का पालन करते हैं ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Jul 2022, 12:00 AM

क्या आप जानते है दुनियाभर में सिख धर्म को कितने लोग फॉलो करते है। दुनियाभर में सिख धर्म कौन से नंबर पर आता है। आज हम आपको सिख धर्म के कितने फॉलोअर्स है और दुनिया के किन-किन कौनों में बसे हुए है इसके बारे में सारी जानकारी देंगे।

सिख धर्म को लगभग 26 मिलियन लोग फॉलो करते है। ये दुनिया के पांचवे सबसे बड़े धर्म में गिना जाता है। सिख धर्म एक ऐसा धर्म है जो दुनिया का सबसे युवा धर्म माना जाता है, क्योंकि इसकी उत्पति लगभग 500 साल पहले ही हुई है। सिख शब्द का अर्थ होता है ईश्वर का शिष्य। जाहिर है कि सिख धर्म का अनुयायी केवल एक ही ईश्वर को मानता है और केवल उन्हीं की आज्ञाओं का पालन करता है। साथ ही ईमानदारी, दान, समानता और विश्वास के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने की इच्छा रखता है।

आइए अब जानते है कि कितने लोग सिख धर्म का पालन करते हैं ?और सिख धर्म के फॉलोअर्स कहां-कहां मौजूद है?

सबसे ज्यादा सिख धर्म के फॉलोअर्स पंजाब में रहते है। अगर बात करें FOREIGN COUNTRIES की तो सबसे ज्यादा सिख कनाडा में बड़ी जनसंख्या में रहते है। दुनिया में तकरीबन 25 से 27 मिलियन तक सिख मौजूद है, जो जनसंख्या का 0.3 प्रतिशत है। सिख भारत की आबादी का लगभग 2 प्रतिशत हिस्सा है। हालांकि पंजाब में सिखों की आबादी 60 प्रतिशत मानी जाती है। अगर बात करें सिखो के OVERALL POPULATION की तो UNITED KINGDOM में लगभग 850,000 सिख है। कनाडा में 470,000, अमेरिका में 700,000, केन्या, युगांडा और तंजानिया में 100,000, ऑस्ट्रेलिया में 125,000 और मलेशिया में 100,000 के साथ दुनिया भर में फैले हुए है। सिख धर्म के लिए अन्य शब्द सिखी, गुरसिखी और गुरमत का इस्तेमाल भी किया जाता हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds