ग्रेटर नोएडा: दोस्त के साथ पार्टी कर रही थी लड़की, तभी अचानक निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से गिरी नीचे और फिर…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 20 दिसम्बर 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 20 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां 24 साल की एक लड़की दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। इस दौरान ही वो निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसको अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि 7वीं मंजिल से गिरने की वजह से लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोंटे आई है और वो कोमा में है। 

पुलिस ने घटना को लेकर दी जानकारी में बताया कि लड़की मूल रूपसे पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वो अभी हरियाणा के पानीपत में रह रही थी। घटना 12 दिसंबर की बताई जा रही है। तब लड़की अपने दोस्तों से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा आई हुई थी। फिर आधी रात के करीब वो अचानक ही 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी तो वो निर्वस्त्र यानी बिना कपड़ों के थी। शुरुआती जांच में तो ये पता चला है कि लड़की काफी गहरी नींद और नशे में थी, जिसके चलते वो खिड़की से गिर गई। लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन ये घटना हुई, उस रात को लड़की के दोस्त और लड़की दोनों ने मिलकर एक साथ पार्टी की थी। आधी रात को जब वो काफी नशे में थी, तब वो बाथरुम में गई और 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही घटना की असली वजह पता चल पाएगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds