नौकरी के झूठे वादे का शिकार हुई महिला, 24 लाख से अधिक रुपए गंवाए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 मई 2024, 05:30 AM Updated: 18 मई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अगर आप घर बैठे काम (Work From Home) की तलाश में हैं तो सावधान हो जाइए! मुंबई में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला से जालसाजों ने 24 लाख रुपये ठग लिए। मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का बताया जा रहा है। जहां जालसाज ने एक महिला को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का वादा किया और बतया की ये काम टास्क बेस्ड होगा। फिर महिला से निवेश के बदले अच्छा रिटर्न दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर फरार हो गया।

और पढ़ें: 7 लाख के जेवर चोरी, 100 से ज्यादा वारदात, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा हवाई ज्वैलथीफ

ये है पूरा मामला

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय गृहिणी से मार्च महीने में एक जालसाज ने संपर्क किया और उसे नौकरी दिलाने का वादा किया गया। जिसके बाद महिला उसके जाल में फंस गई और उसे टास्क के नाम पर एक वीडियो लाइक करने के लिए कहा गया। जिसके बाद महिला ने पहले तो वो टास्क पूरा किया जो उसे काम के नाम पर दिया गया था। फिर जब महिला ने अपना पेमेंट मांगने के लिए उस शख्स से संपर्क किया तो उसकी उससे बात नहीं हो पाई। महिला को नौकरी देना वाला व्यक्ति अचानक से गायब हो गया, जिसके बाद महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है, फिर उसने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने दी जानकारी

महिला के साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देते हुए नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि महिला को एक टास्क फ्रॉड का शिकार बनाया गया था। जिसमें टास्क पूरा करने के बदले पैसे देने का वादा किया गया था। इसके बाद निवेश के नाम पर उन जालसाजों ने पीड़ित महिला से 24 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कलंबोली निवासी पीड़िता ने बताया कि मार्च में एक व्यक्ति ने उसे नौकरी का मौका दिया था। जिसमें सिर्फ वीडियो लाइक करना शामिल था। शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को काम के लिए कुछ पैसे देने के बाद चालाक जालसाज ने उसे यह कहकर 24.16 लाख रुपये निवेश करने के लिए राजी कर लिया कि उसे अच्छा रिटर्न मिलेगा।

मामले में जुटी पुलिस

कलंबोली थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने बताया कि थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) और आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। SHO ने बताया कि महिला के पास केवल जालसाज का मोबाइल नंबर था। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें: एक और लिव-इन पार्टनर हत्याकांड, शक के आधार पर नोएडा में शख्स ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds