बगावत या सच? क्या AAP गंवा देगा अपना बड़ा चेहरा? रार के बीच राघव चड्ढा का तीखा प्रहार! | Raghav Chadha Leave AAP

Rajni | Nedrick News Delhi Published: 04 अप्रैल 2026, 05:10 PM Updated: 04 अप्रैल 2026, 05:10 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Raghav Chadha Leave AAP: आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच अब जुबानी जंग और तेज हो गई है। सौरभ भारद्वाज के तीखे बयानों के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ते हुए पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चड्ढा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और पार्टी के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

और पढ़ें: खामोश या बेदखल? Raghav Chadha के इमोशनल कार्ड पर Saurabh Bhardwaj ने खोल दी सारी पोल!

चुप रहता तो झूठ सच लगने लगता

Raghav Chadha ने वीडियो संदेश में भावुक और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह इस पूरे मामले पर खामोश रहना चाहते थे, लेकिन जब झूठ को बार-बार दोहराया जाने लगा तो जवाब देना जरूरी हो गया। उन्होंने कहा, “अगर एक ही झूठ को बार-बार बोला जाए, तो लोग उसे सच मानने लगते हैं। मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी न समझा जाए, इसलिए अब बोलना अनिवार्य हो गया है।”

मेरे खिलाफ कोऑर्डिनेटेड अटैक

Raghav Chadha ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “एक जैसी भाषा, एक ही तरह के आरोप और एक जैसा नैरेटिव तैयार करना महज संयोग नहीं है, बल्कि यह मेरे खिलाफ एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत किया जा रहा कोऑर्डिनेटेड अटैक है।” चड्ढा के इस बयान से साफ है कि वह पार्टी के भीतर एक खास गुट को निशाने पर ले रहे हैं।

पार्टी के आरोपों पर क्या बोले?

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से उन पर कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिनके आधार पर उन्हें संसद में बोलने से रोकने की बात सामने आई। इन आरोपों में से एक पर चड्ढा ने सीधे जवाब दिया। आप के शीर्ष नेताओं, विशेषकर सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह संसद में देश के गंभीर मुद्दों के बजाय ‘समोसे की कीमत’ और ‘मोबाइल डेटा’ जैसे हल्के (Soft PR) विषयों को उठाकर सरकार को फायदा पहुंचा रहे हैं।

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए चड्ढा ने सीधे पूछा, “क्या संसद में आम आदमी की समस्याओं, जैसे- महंगाई, टैक्स का बोझ और गिग वर्कर्स के हक की बात करना गुनाह है? क्या जनता के असली मुद्दों को उठाना ‘हल्का’ काम है?” चड्ढा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हमेशा वही मुद्दे उठाए जो सीधे जनता की जेब और जीवन से जुड़े हैं।

“वॉकआउट नहीं करने का आरोप”

उन पर आरोप लगाया गया कि जब विपक्ष संसद से वॉकआउट करता है, तो वह साथ नहीं देते। इस पर उन्होंने कहा यह पूरी तरह झूठा आरोप है, उन्होंने कभी भी विपक्ष का साथ छोड़कर वॉकआउट से दूरी नहीं बनाई। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा “एक दिन बताइए जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैं उसमें शामिल न हुआ हो। संसद में CCTV कैमरे हैं, सब साफ हो जाएगा।”

चड्ढा का अगला कदम

पार्टी में उपनेता के पद से हटाए जाने और बोलने पर लगी रोक के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि Raghav Chadha का अगला कदम क्या होगा। क्या वह पार्टी के भीतर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे या उनकी राहें ‘आम आदमी पार्टी’ से हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी? चड्ढा का यह वीडियो संदेश साफ संकेत दे रहा है कि वह इस ‘सियासी जंग’ में पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में खबरें आई थीं कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में राघव चड्ढा की भूमिका सीमित करने का फैसला लिया है और उन्हें उपनेता (Deputy Leader) के पद से हटाकर अशोक मित्तल को नियुक्त किया है। इसी के बाद यह विवाद सामने आया और अब Raghav Chadha ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds