फिर बैट खाते Dhoni की फोटो हुई वायरल, बार-बार आखिर माही क्यों करते हैं ऐसा? सामने आई वजह…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Mahendra Singh Dhoni…क्रिकेट के फैंस के लिए ये सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक इमोशन हैं। धोनी जब-जब मैदान पर बैटिंग करने के लिए उतरते हैं, तो उनके फैंस देखते ही खुश हो जाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके धोनी इस दिनों आईपीएल में धूम मचाते नजर आ रहे हैं। 40 की उम्र में माही जिस तरह से परफॉर्म कर रहे हैं, लोग उसे काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। रविवार को खेले गए मैच में भी धोनी की धुआंधार पारी की एक झलक देखने मिली, जब उन्होंने केवल 8 रन की छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी खेली। 

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी को फिर से मिलते ही CSK फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही हैं। शुरुआती 7 में से 6 मैच हारने वालीं CSK ने पिछले 3 में से दो मुकाबलों में जीत हासिल की। इसके साथ ही धोनी की कप्तानी वाली टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की कुछ उम्मीदों अभी बरकरार है। 

बैट खाते धोनी की फोटो वायरल

बीती रात खेले गए मैच के लिए धोनी की पारी तो काफी सुर्खियां बटोर ही रही हैं। लेकिन इसके साथ साथ धोनी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर धोनी अपने बैट को चबाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में माही बैटिंग से पहले जब डगआउट में बैठे थे, तब उन्हें अपना बैट चबाते हुए देखा गया। फोटो के वायरल होते ही धोनी के फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वो ऐसा कर क्यों रहे हैं? 

वैसे आपको जानकारी के लिए ऐसा पहली बार नहीं जब धोनी मुंह से बैट को पकड़े नजर आ रहे हैं। माही को पहले भी ऐसा कई बार करते देखा गया है। धोनी ऐसा ही कुछ 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी करते नजर आए थे। तब भी उन्हें बैट चबाते देखा गया था। इसके पीछे का राज क्या है? धोनी आखिर ऐसा करते क्यों हैं? इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है…

अमित मिश्रा ने बताई वजह…

दरअसल, धोनी के बैट खाने के पीछे की वजह का खुलासा टीम इंडिया में उनके साथी रहे अमित मिश्रा ने किया है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने इसको लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘अगर आप ये सोच रहे हैं कि धोनी अपना बैट क्यों खा रहे हैं, तो आपको बता दूं कि वो अपने बैट से टेप निकाल रहे हैं।’

अमित मिश्रा ने आगे बताया- ‘वो (धोनी) अपने बैट को साफ रखना पसंद करते हैं। आप धोनी के बैट पर एक भी धागा या टेप लगा या निकला हुआ नहीं देखेंगे।’

CSK पहुंचेगी प्लेऑफ में?

रविवार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में CSK ने 91 रनों के बड़े अंतर से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसका पीछा करने उतरीं दिल्ली की टीम 117 रनों पर ही सिमटकर रह गई। जीत के साथ टीम के नेट रनरेट में सुधार हो गया। CSK 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर आ गईं। CSK के लिए 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है, हालांकि नाममुकिन नहीं। फैंस को अभी भी CSK के क्वालिफाई करने की कुछ उम्मीदें जरूर हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds