Bigg Boss 14 Grand Finale: क्या रही वो वजहें, जिसके चलते फैंस के दिल में वो जगह नहीं बना पाया बिग बॉस का ये सीजन?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 21 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना काल के बीच अक्टूबर महीने में छोटे पर्दे पर सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन आया। अब शो अफने अंत की कगार पर पहुंच गया। आज बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले है। टॉप 5 में अपनी जगह बना चुके वाले कंटेस्टेंट- रुबीना दिलैक, राखी सावंत, राहुल वैद्य, अली गोनी और निक्की तंबोली है। इन पांचों में से किसी कंटेस्टेंट के सिर पर आज बिग बॉस 14 का ताज सज जाएगा। 

बिग बॉस के फ्लॉप होने की क्या रही वजह?

बिग बॉस के 14वें सीजन से शो फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे थे। इस बार शो की टैगलाइन थी- ‘अब सीन पलटेगा।’ बिग बॉस के पिछले सीजन यानी 13वें सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था और इसे मिली इतनी पॉपुलैरिटी के बाद फैंस को 14वें सीजन से भी काफी उम्मीदें थीं। शो के अच्छे अच्छे प्रोमो भी बनाए गए।

14वें सीजन को सबसे अलग और हटके बनाने के लिए इसमें सीनियर्स से लेकर चैलेंजर्स तक कई तड़के भी लगाए गए। लेकिन फिर भी ये उम्मीदों पर उतना खड़ा नहीं उतरा। फैंस को जितनी उम्मीद इस सीजन से थी, वो उतना ज्यादा पसंद नहीं किया गया। उसकी वजह क्या रही, आइए उस पर एक नजर डालते है…

कंटेस्टेंट का घर से आना-जाना रहा जारी

बिग बॉस का सीजन काफी लंबा चलता है। इतने लंबे समय तक बाहरी दुनिया से कटकर रहना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। ऐसे से कंटेस्टेंट का घर से बाहर आने जाने का सिलसिला कई बार कई सीजन्स में देखने को मिला है। लेकिन ये सीजन में तो कुछ ज्यादा ही कंटेस्टेंट का बाहर आना-जाना लगा रहा। बिग बॉस 14 में कंटस्टेंट की बार-बार रिएंट्री कराई गई। 

टॉप 5 पर नजर डालें तो केवल रुबीना दिलैक ही ऐसी कंटेस्टेंट है, जो पहले दिन से घर में टिकी हुई हैं। बाकी चारों कंटेस्टेंट बाहर जाकर दोबारा घर में एंट्री ले चुके हैं। राहुल वैद्य बीच में अपनी मर्जी से शो छोड़कर चले गए थे और बाद में अपनी मर्जी से आए। वहीं राखी सावंत ने चैलेंजर्स के तौर पर शो के बीच में घर में एंट्री ली। बात अगर निक्की तंबोली की करें तो वो एक बार घर से बेघर होने के बाद दोबारा शो में आ चुकी है। वहीं अली गोनी वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में आए और फिर बेघर हुए और उसके बाद दोबारा शो में एंट्री ली। विकास गुप्ता तो एक नहीं बल्कि दो-दो बार घर में बाहर जाने के बाद शो में आए। इसकी वजह से फैंस शो के कंटेस्टेंट से उतना कनेक्शन बनाने में कामयाब नहीं हुए।

नहीं आए इंटरेस्टिंग कंटेस्टेंट?

बिग बॉस के फैंस इन सीजन को काफी बोरिंग बताते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी एक वजह ये भी बताई जा रही है कि कंटेस्टेंट में वो दम नहीं था, जो पिछले सीजन्स के कंटेस्टेंट में रहा। हालांकि कमजोर पड़ रहे शो में एंटेरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए कुछ चैलेंजर्स को घर में लाया गया, जिससे बिग बॉस में कुछ जान आई। 

मेकर्स के ट्विस्ट-टर्न ही पड़े भारी

बिग बॉस के 14 सीजन की टैगलाइन थी- अब सीन पलटेगा। जिससे लग रहा था कि कुछ ऐसे ट्विस्ट शो में आएंगे, जो हैरान कर देंगे। लेकिन लगता है यही मेकर्स को भारी पड़ गया। शो में ऐसा कुछ भी बड़ा ट्विस्ट देखने को नहीं मिला, जो हैरान कर देने वाला हो। मेकर्स सीनियर्स से लेकर कंफर्मर्ड-अनकंफर्मर्ड कंटेस्टेंट के ट्विस्ट लेकर आए, लेकिन वो फैंस का उतना इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाएं।    

कई बार हुए अनफेयर एविक्शन

बिग बॉस के कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला जनता के हाथों में ही होता है। कौन-सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा, कौन शो जीतेगा, ये सबकुछ फैंस के वोट पर ही निर्भर करता है। लेकिन इस सीजन में ये ट्रेंड भी टूटता हुआ दिखा। फैंस की पसंद को नजरअंदाज करते हुए कुछ कंटेस्टेंट अलग-अलग वजहों से घर से बाहर हुए। शो की शुरुआत में सीनियर्स की वजह से सारा गुरपाल बाहर हुई, तो फैंस को ये कुछ खास पसंद नहीं आया। वहीं शो के अंत में फिनाले से कुछ दिन पहले ही अभिनव शुक्ला को जिस तरह कनेक्शन के वोट्स पर बाहर का रास्ता दिखाया गया, उस पर भी फैंस का गुस्सा फूटा। फैंस के वोट्स को अहमियत नहीं देते हुए कुछ कंटेस्टेंट इस बार शो से बेघर हुए। 

रुबीना को किया गया काफी टारगेट

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। वो शो जीतने से अब महज एक ही कदम दूर रह गई। रुबीना टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुईं। लेकिन पूरे शो में उनके सफर पर नजर डालें तो वीकेंड के वार पर सबसे ज्यादा टारगेट की जाने वाली कंटेस्टेंट भी रुबीना ही बनी। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर रुबीना को कई बार फटकार लगाई। जो उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और ऐसा लगा कि शो बाइेस्ड है। 

राखी के भद्दे एंटरटेनमेंट को भी किया गया सपोर्ट

वहीं जहां रुबीना को फटकार लगाई गई, तो राखी सावंत को सलमान खान का खुला सपोर्ट करना भी फैंस को कुछ खास रास नहीं आया। राखी सावंत ने शो में एंटेरटेनमेंट के नाम पर कई बार हदें पार की। लेकिन इन सबके बावजूद उनको उतनी फटकार नहीं लगाई गई, जितनी रुबीना को। कई बार सलमान गलत चीजों में भी राखी का सपोर्ट करते नजर आए। जो बिग बॉस के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds