जब ''एक प्रैंक' के चलते 7 सालों तक आमिर-जूही ने नहीं की थी एक दूसरे से बात, इश्क फिल्म की शूटिंग के दौरान का है किस्सा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 20 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
80-90 के दशक के दौरान बॉलीवुड की ऐसी कई जोड़ियां रही हैं, जो लोगों को काफी पसंद आई। इनमें से ही एक जोड़ी थी आमिर खान और जूही चावला की। ये दोनों पहली बार साथ में फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक में नजर आए ते। इसके बाद आमिर और जूही ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, ‘लव लव लव’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘तुम मेरे हो’, ‘इश्क’ जैसी फिल्मों शामिल रहीं। कई फिल्मों में एक साथ काम करने के साथ ही इन दोनों के बीच की दोस्ती भी गहरी हो गई थी। 
लेकिन क्या आपको मालूम है कि इश्क की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ था, जिसकी वजह से दोनों ने एक दूसरे से कई सालों तक बात नहीं की थी। इसकी वजह बना था एक प्रैंक। इश्क की शूटिंग के दौरान जूही के साथ एक प्रैंक किया गया, जिस पर एक्ट्रेस इतनी नाराज हो गई कि वो शूटिंग पर ही नहीं आई। फिर आमिर भी उनसे गुस्सा हो गए थे। इन दोनों की ये तकरार सालों तक चली थी। ये पूरा किस्सा क्या था, आइए जानते हैं…

शूटिंग के दौरान प्रैंक करते थे अजय-आमिर

दरअसल, होता कुछ यूं था कि जब इश्क फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब सेट पर अजय देवगन और आमिर खान पूरी यूनिट के साथ प्रैंक  करते थे। सेट पर दोनों की शरारतें आम हो गई थी। एक बार दोनों ने जूही के साथ भी ऐसा ही प्रैंक करने की कोशिश की। लेकिन इससे जूही बुरी तरह नाराज हो गई थीं। 

आमिर ने जूही के हाथ में थूका था

जूही इसलिए नाराज हो गई थीं क्योंकि आमिर ने उनके हाथ में थूक दिया था। दरअसल, आमिर तब प्रैंक करने के लिए जूही के पास गए थे और तब उन्होंने कहा कि वो ज्योतिष विद्या जानते हैं और उनका हाथ देख सकते हैं। जूही ने आमिर की बातों पर यकीन कर लिया और वो उन्हें अपना हाथ दिखाने लगी। जैसे ही जूही ने आमिर के सामने अपना रखा, उन्होंने उनके हाथ पर थूक दिया। इससे जूही नाराज तो हो ही गई थी साथ में रोने भी लगीं। 

नाराज जूही शूटिंग पर ही नहीं पहुंची

जूही इससे इस कदर नाराज हो गई थीं कि उन्होंने धमकी देते हुए कह दिया था कि वो कल से शूटिंग पर नहीं आएंगी। फिर उन्होंने करा भी यही। अगले दिन जब जूही शूटिंग के लिए नहीं पहुंची तो फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार ने इस पूरे मामले की गंभीरता से लिया और वो आमिर-अजय को लेकर जूही के घर चले गए। यहां पर दोनों ने जूही से माफी मांगी थी।
वहीं प्रैंक के चलते जूही के सेट पर नहीं आने से आमिर भी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा था कि जूही का सेट पर नहीं आना बेवकूफाना था। शूट की तैयारी पूरी हो चुकी थी और उनके ऐसा करने से प्रोड्यूसर का एक दिन का पैसा बर्बाद हुआ था। इसके बाद से आमिर ने जूही से दूरियां बना ली। ऐसा बताया जाता हैं कि इस किस्से के बाद आमिर जूही से 50 फीट की दूरी पर ही रहते थे। दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। 
करीब 7 सालों तक दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इसके बाद जब 2002 में आमिर और उनकी वाइफ रीना दत्ता के अलग होने की बात जूही को पता चली, तब जूही ने उन दोनों को फोन किया। जूही ने आमिर और रीना को समझाने की कोशिश की थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds