अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट! पुलिस पर लगाया गैर-कानूनी हिरासत का आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 21 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जबरिया रिटायर किए गए पूर्व आईपीएस अधिकार अमिताभ ठाकुर इन दिनों काफी चर्चा में है। रिटायर किए जाने के बाद से वह लगातार कई मुद्दों पर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों तो उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान कर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचलें बढ़ा दी। उन्होंने ऐलान किया है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में वह प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को टक्कर देंगे। 

उन्होंने कहा है कि योगी जहां से भी चुनाव लड़ेगे, वहीं से अमिताभ ठाकुर उन्हें टक्कर देंगे। इस ऐलान के बाद से ही प्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच खबर है कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर जाने से रोक दिया गया है। जिसपर अमिताभ ठाकुर ने पुलिस पर गैरकानूनी हिरासत का आरोप लगाया है।

पुलिस पर गैरकानूनी डिटेंशन का आरोप

दरअसल, अमिताभ ठाकुर ने 21 अगस्त को गोरखपुर और लखनऊ में अपने कार्यक्रम की घोषणा की थी। 22 अगस्त को वह अयोध्या पहुंचने वाले थे लेकिन उन्होंने एक के बाद एक ट्विट कर पुलिस पर कई तरह के आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा है कि गोमती नगर सीओ ने उन्हें गोरखपुर जाने से मना किया है।

अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि उन्हें जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जाना था लेकिन गोमतीनगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सीओ को दिए अपने पत्र में अमिताभ ठाकुर ने लिखा, ‘आपने बताया गोरखपुर में खतरा है। यदि ऐसा है तो सुरक्षा सुनिश्चित करें। नहीं जाने की कोई कानूनी वजह हो तो पालन करूंगा तत्काल। अन्यथा कार्यक्रम तय है। यदि रोका जा रहा है तो यह गैरकानूनी डिटेंशन हो रहा है।’  

ठाकुर को नहीं किया गया है गिरफ्तार- पुलिस

पूर्व आईपीएस ने ट्विट कर बताया कि ‘4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर co ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है।  जाने देने से बहुत डर रहे है।’

हालांकि पुलिस ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। केवल उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। वहां उनके जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

इसके करीब 2 घंटे बाद अपने दूसरे ट्विट में अमिताभ ठाकुर ने कहा, ‘विनयपूर्वक खेद प्रकट कर रहा हूं कि पुलिस के आदेशों से 21 की गोरखपुर व  22 की अयोध्या यात्रा निरस्त। मेरे प्रति “वर्ग विशेष, महिलाओं में भारी आक्रोश है! हाउस अरेस्ट। जल्द फिर कार्यक्रम बनाऊंगा। साथियों से ह्रदय से क्षमायाचना। योगीजी एक अदने आदमी से इतना डर ? यह डर हमारी जीत है।’

ठाकुर पर रेप के आरोपी का साथ देने का आरोप

बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को दो रेप पीड़ितों ने आत्मदाह की कोशिश की।  इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर आरोपी सांसद अतुल राय का साथ देने का आरोप लगा था। रेप पीड़िता और उसके सहयोगी ने खुद आत्मदाह से पहले अमिताभ ठाकुर पर अतुल राय का साथ देने का आरोप लगाया था। इस समय सांसद अतुल राय तो जेल में बंद है लेकिन अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि अमिताभ ठाकुर पर लगे आरोपों को लेकर लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds