राजा और रैंचो सीरियल के राजा अब क्या करते है, वेद थापर आज कहां है, जानिए…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 18 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

90 के दशक में दूरर्शन पर आने वाला सीरियल राजा और रैंचो ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया। इस सीरियल को देखने के लिए लोग शाम होते-होते अपने सारे काम फटाफट निपटा कर इसके आने के इंतजार में बैठ जाते थे। इसी सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर डॉ वेद थापर आज कहां है आइए बताते है।

राजा और रैंचो ने 90s के दौर में अपना सिक्का खूब जमाया। डॉ वेद थापर प्राइवेट डिटेक्टिव के किरदार में और उनका साथी बंदर मर्डर मिस्ट्री सुलझाने को लेकर लीड रोल में थे। राजा और उनका बंदर मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में काफी अहम रोल निभाता था। इस सीरियल में राजा का किरदार निभाने वाले वेद थापर के बोलने का अदब और स्टाइल लोगों के दिलोें में बस गया, जिसके बाद वे घर-घर में फेमस हुए। 

राजा और रैंचो सीरियल के राजा अब क्या करते है, वेद थापर आज कहां है, जानिए... — NEDRICK NEWS

वेद थापर इन फिल्मों में आए नजर

वेद थापर आज भी एक्टिंग करते है। वो इससे पहले भी दिल तो हैप्पी है जी, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय में शराबी के किरदार में नजर आए थे। वेद थापर आजकल मुबंई में बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ रहते है। एक्टिंग के अलावा भी वेद थापर कई काम करते है, जिसमें चैरिटी शामिल है। 

राजा और रैंचो सीरियल के राजा अब क्या करते है, वेद थापर आज कहां है, जानिए... — NEDRICK NEWS

‘राजा’ चैरिटेबल संस्था चलाते है

वेद थापर एक चैरिटेबल संस्था चलाते है। इस संस्था का नाम हम आवाज है। इस संस्था के जरिये वेद थापर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को मदद पहुंचाते है। वेद थापर आज 1200 से ज्यादा फिल्में और कई अन्य किरदार निभा चुके है। लेकिन आज भी उनके राजा के किरदार खूब याद किया जाता है। वेद थापर खुद बताते है कि सोशल मीडिया पर हर दिन उनके पास हजारों से ज्यादा मैसेज आते है, जो बताते है कि वे आज भी राजा और रैंचो के पार्ट्स को देखते है। 

रैंचो ने भी कई बड़ी फिल्मों में किया है काम

बता दें कि रैंचो का किरदार बखूबी निभाने वाले बंदर ने लोगों के बीच खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इससे पहले भी रैंचो ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें कातिलों का कातिल, अहंकार, जहरीले, मेरा शिकार जैसी तमाम फिल्में शामिल है। रैंचों ने धर्मेंद्र, चंकी पांडे, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवती, संजय दत्त, जितेंद्र जैसे कई बड़े सुपरस्टारों के साथ काम किया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds