Sawan 2022: सावन के महीने में क्या करें और क्या न करें, जानें क्या है नियम…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 18 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हिंदू धर्म में सावन के महीने को पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही इसका काफी महत्व होता है। सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव को समर्पित हो जाता है। वहीं इस महीने की शुरूआत से ही लोग भगवान शिव को खुश करने के लिए सोमवार का व्रत रखते है। साथ ही लोग शिव की पसंदीदा चीजे जैसे कि बेलपत्र, दूध, भस्म, चंदन, भांग, गंगाजल जैसी तमाम चीजे चढ़ाते है। हालांकि सावन के दौरान महिलाओं को शिव पूजा के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए बताते है कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए…

मान्यता है जो शख्स इस व्रत को सच्चे मन से रखता है, उसे भगवान शिव सारी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी करके देते हैं। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। साथ ही ये व्रत अविवाहित लड़कियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इस व्रत से उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है।

आज है सावन का पहला सोमवार

आज सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है। सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित है। इस साल सावन महीने में कुल मिलाकर चार सोमवार व्रत आएंगे।

सावन का पहला व्रत सोमवार- 18 जुलाई

सावन का दूसरा व्रत सोमवार- 25 जुलाई 

सोमवार सावन का तीसरा व्रत सोमवार- 01 अगस्त

सोमवार सावन का चौथा व्रत सोमवार- 08 अगस्त 

सावन में व्रत के समय क्या करें और क्या न करें

शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित होता है, इसलिए कभी भी शिव पर या शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा आप सावन के महीने में शिवलिंग पर भांग, गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भस्म चंदन आदि चीजे अर्पित कर सकते है। 

शास्त्रों के मुताबिक, भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के समय कभी भी शिवलिंग को छूना नहीं चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग को छूने से माता पार्वती नाराज हो जाती है। हालांकि इन बातों का ध्यान रखकर ही महिलाएं पूजा करती है।

सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखते समय काले कपड़े को ना पहने। और ना ही काले वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना करे। क्योकि काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। सावन के महीनों में हरे, लाल और पीले रंग के कपड़े पहनने को अच्छा और शुभ माना जाता है।

सावन के महीनों में कई चीजों का सेवन करना भी सख्त मना है। इनमें शराब, मांस, लहसुन, प्याज, पत्तेदार सब्जियां और बैंगन शामिल है।

व्रत के दौरान भीतरी और बाहरी मन से साफ-सुथरा रहना चाहिए। इस दिन न ही किसी की चुगली करें और न ही किसी के प्रति अपने मन में बैर या ईर्ष्या रखे। मन में किसी के प्रति क्रोध भाव रखने पर व्रत का फल नहीं मिलता है।

सावन शिव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ये महीना शिव भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। आज सावन सोमवार का पहला व्रत है। सावन में सोमवार के व्रत के दिन शिव-पार्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन और अविवाहित कन्याएं भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-आराधना करती हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और इस दिन शिव उपासना करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द  ही पूरी हो जाती है। सावन का ये महीना 12 अगस्त तक चलेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds