होली मनाने भारत आई जापानी महिला भागी बांग्लादेश, लड़कों ने जबरदस्ती लगाया रंग, देखें विडियो

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 11 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 जापानी महिला से छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

8 मार्च का देशभर में होली का त्यौहार (Holi festival) का मनाया गया. जहाँ देशभर में लोगों ने एक-दूसरे के साथ अच्छे प्रकार से होली थी तो वहीं इस होली के त्यौहार पर एक जापानी महिला पर्यटक (japanese female tourist) के साथ छेड़खानी की गयी है. होली के रंग लगाने के दौरान दिल्ली में एक जापानी महिला पर्यटक के साथ कुछ लड़कों ने छेड़खानी की और गन्दी तरह से रंग लगाया. वहीं इस मामले का विडियो भी सामने आया है जो कि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Also Read- ससुराल वालों ने ‘अघोरी पूजा’ के लिए बहू के पीरियड ब्लड का किया गया सौदा, दर्ज हुआ केस

जापानी महिला के साथ खेली जबरदस्ती होली

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस विडियो में देखा जा सकता है कि जापान से दिल्ली आई इस जापानी महिला पर्यटक के साथ जबरदस्ती होली खेल रहे थे. इन लड़कों ने जबरदस्ती महिला को खींचा, उन्हें गलत तरीके से छुआ और रंग लगाए. वहीं इस दौरान उसने एक लड़के को थप्पड़ भी मारा और फिर चुपचाप वहां से चली गयी

दिल्ली ने लिया एक्शन 

छेड़खानी का यह वीडियो पहले पीड़िता ने ही ट्वीट किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया. लेकिन इस दौरान यह विडियो वायरल हो गया. वहीं पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक है और वह बांग्लादेश पहुंच गई हैं. वहीँ जब इस मामले को लेकर करवाई की मांग की गयी तब दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने इस मामले को लेकर एक्शन लिया.

आरोपी हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना दिल्ली के पहाड़गंज (Pahadgunj) इलाके में हुई थी और महिला से छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान फील्ड पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय खूफिया विभाग के गहन प्रयासों से की गई. मामले में एक नाबालिग समेत कुल तीन लड़कों को पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की गई. लड़कों ने अपनी हरकत स्वीकार कर ली है. 

Also Read- पति ने पत्नी को काटकर पानी की टंकी में छिपाये दिए शव के टुकड़े, क़त्ल की वजह सन्न रह जाएंगे आप.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds