सिम कार्ड के बाद अब बदन पर कांच की ड्रेस पहनकर …..उर्फी जावेद की नयी ड्रेस हुई वायरल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 24 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कांच की ड्रेस पहने उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर फिर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर अपनी अजीबो-गरीब और अतरंगी ड्रेस के कारण चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से चर्चा में है और ये चर्चा उनकी नयी ड्रेस को लेकर है। दरअसल, उर्फी जावेद जो भी अतरंगी ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है या फिर मीडिया के सामने आती है उस ड्रेस की वजह से वो चर्चा का  केंद्र बनी रहती है। वहीं इस बार भी उनकी एक ड्रेस है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

कांच की ड्रेस

उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करी है और इस विडियो में उर्फी कांच से बना मुखौटा पहने दिख रही हैं।  उर्फी ने छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों से बने मुखौटे से फेस को पूरी तरह ढका हुआ है। इसी के साथ उर्फी ने सिल्वर पेपर से अपनी बॉडी को कवर किया था।

सिम कार्ड के बाद अब बदन पर कांच की ड्रेस पहनकर .....उर्फी जावेद की नयी ड्रेस हुई वायरल — NEDRICK NEWS

इस पहले बनाई थी सिम कार्ड की ड्रेस

इस पहले उर्फी ने मोबाइल के सिम कार्ड से ड्रेस बनाई है और इस ड्रेस को पहनकर सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। इस सिम कार्ड वाली ड्रेस को एक्ट्रेस ने ब्लू और येलो कलर के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके बनाई है। जिसमे एक क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट है, जिसे पहनकर वह कॉन्फिडेंस के साथ पोज करती नजर आ रही हैं।
सिम कार्ड के बाद अब बदन पर कांच की ड्रेस पहनकर .....उर्फी जावेद की नयी ड्रेस हुई वायरल — NEDRICK NEWS

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मिरर से बनी ड्रेस पहनकर उर्फी ने डांस मूव्स भी दिखाये हैं। वीडियो शेयर करते हुए उर्फी कैप्शन में लिखती हैं कि दर्द-ए-डिस्को! इसके आगे वो लिखती हैं कि इसमें क्या मेकअप हेयर क्रेडिट दूं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ब्लू और येलो कलर सिम कार्ड वाली क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहनकर इस ड्रेस के साथ कई सारे पोज दिया है। वहीं एक्ट्रेस ने इस ड्रेस में कई सारी तस्वीर भी क्लिक करवाई है और सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कॉन्फिडेंस के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने अपनी इस नई ड्रेस के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह सिम कार्ड से बनाई गई है?”।
आपको बता दें, एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने हर समय सोशल मीडिया पर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में बन रहती है और इसी वजह से वो खबरों में भी बनी रहती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds