प्रोड्यूसर : अगर मेरी बेटी भी हीरोइन बनती तो मैं उसके साथ भी सोता,रतन राजपूत ने किया कास्टिंग काउच पर खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 26 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

प्रोड्यूसर ने रतन राजपूत से करी थी फ्रेंडशिप की बात 

छोटे परदे और बड़े परदे इन दोनों इंडस्ट्री से कास्टिंग काउच को लेकर अभी तक कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं साथ ही इंडस्ट्री के कई लोगो पर ये आरोप भी लगाया गया है कि उन्होंने काम देने के बहाने एक्ट्रेस से उनके जिस्म की डिमांड करी। इस बीच ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ की एक्ट्रेस रतन राजपूत ने भी कास्टिंग काउच को लेकर के बड़ा खुलासा किया है जो कि काफी हैरान कर देने वाला है।

प्रोड्यूसर : अगर मेरी बेटी भी हीरोइन बनती तो मैं उसके साथ भी सोता,रतन राजपूत ने किया कास्टिंग काउच पर खुलासा — NEDRICK NEWS

रतन राजपूत ने किया कास्टिंग काउच पर खुलासा

एक्ट्रेस रतन राजपूत जो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ सीरियल से चर्चा में आई थी उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई-नई थीं तो उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। वो एक प्रोड्यूसर से मिलने पहुंची थीं जिसकी उम्र 60-65 के करीब थी  और उसने काम के बदले उनसे कॉम्प्रोमाइज (समझौता) करने के लिए कहा। रतन राजपूत ने कहा कि आज भी जब वो ये याद करती हैं तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है।

प्रोड्यूसर : अगर मेरी बेटी भी हीरोइन बनती तो मैं उसके साथ भी सोता,रतन राजपूत ने किया कास्टिंग काउच पर खुलासा — NEDRICK NEWS

प्रोड्यूसर ने करी थी ये डिमांड

रतन राजपूत यूट्यूब वीडियो शेयर करते हुए कहा कि साल 2007 में वो एक प्रोड्यूसर से मिलने पहुंची थीं जो कि काफी मशहूर था। उसने उनसे कहा कि वो उन पर 4-5 लाख खर्च करने वाला है जिससे उनका मेकओवर हो जाएगा। तब रतन ने उनसे पूछा, ‘लेकिन मैं क्यों करूं?’ तो प्रोड्यूसर ने इशारे में कहा, ‘आपको फ्रेंडशिप करना पड़ेगा। वहीं रतन ने उससे कहा, ‘आप मेरे पिता की उम्र के हो…… मैं फ्रेंडशिप कैसे करूंगी।‘ रतन की बातें सुनते ही वह प्रोड्यूसर गुस्से में आ गया और उसने कहा, ‘सुनो…अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती तो उसके साथ भी मैं सोता।‘ इतना सुनते ही रतन हैरान रह गईं और उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वह किसी तरह बहाना बनाकर उस मीटिंग से निकल आईं।

प्रोड्यूसर : अगर मेरी बेटी भी हीरोइन बनती तो मैं उसके साथ भी सोता,रतन राजपूत ने किया कास्टिंग काउच पर खुलासा — NEDRICK NEWS

जूतों से मारने की है इच्छा

वहीं इस मामले को लेकर रतन कहती हैं जब भी उन्हें वह घटना याद आती तो वह गुस्से से भर जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर उन्होंने उस वक्त कुछ क्यों नहीं कहा। आज कोई उनसे इस तरह की बातें करें तो वह उसे चप्पलों से मारकर आएं। वह कहती हैं, ‘कितना लीचड़ आदमी था…ऐसे इंसान को मर जाना चाहिए। आज भी मेरा मन करता है, मैं जाऊं वहां पे, वो आदमी मिल जाए और मैं अपना जूता निकाल कर मारूं। 

आपको बता दें, इस समय रतन राजपूत किसी भी शो में काम नहीं कर रही है। वह अपना यूट्यूब वीडियो शेयर करती है और इस विडियो में ही वो दिनचर्या के सभी अपडेट देती हैं। वहीं इस कास्टिंग काउच को खुलासा भी उन्होंने इसी  विडियो में किया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds