खत्म हुआ 12 लाख उम्मीदवारों का इंतेजार! UGC NET 2021 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से कर सकते हैं आप चेक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 19 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

12 लाख उम्मीदवार बेसब्री से UGC NET रिजल्ट के आने का इंतेजार कर रहे थे। उनका ये इंतेजार अब खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2021 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर ही दिया। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आपको यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां से होम पेज पर ही आपको यूजीसी नेट रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। यहां जाकर लॉगिन करें और फिर सबमिट कर दें। लॉग इन करने  के लिए आपको रोल नं. और डेथ ऑफ बर्थ की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा। यहां से आप चाहें तो अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं। चाहें तो आप इसका प्रिंट आउट भी निकला सकते हैं। 

20 नवंबर से 5 जनवरी तक हुई थी परीक्षा

कोरोना के चलते UGC नेट दिसंबर 2020 और यूजीसी नेट जून 2021 दोनों ही परीक्षाएं संभावित समय पर नहीं हो पाईं। नवंबर 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक दोनों परीक्षाओं को एक साथ संपन्न कराया गया। इन परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में हुआ था। पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 के बीच था। वहीं दूसरे फेज में परीक्षा 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 के बीच हुई और तीसरे चरण का 4 और 5 जनवरी, 2022 का आयोजन किया था। अब इनके नतीजे ही जारी किए गए है। 

UGC NET एग्जाम के लिए 12 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था। देश के 239 शहरों के 837 परीक्षा केंद्रों पर 81 विषयों में ये परीक्षा आयोजित की गई थी। इन परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सफल होते हैं, उनके देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसरशिप’ और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर’ के लिए पात्रता दी जाती हैं।

यूजीसी नेट के लिए कट ऑफ

यूजीसी नेट रिजल्ट के लिए कट ऑफ मार्क्स की बात करें तो पेपर -1 के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स  को 100 में से 40 अंक होने जरूरी होता है, वहीं रिजवर्ड कैटिगिरी ईडब्ल्यूएस या SC/ST या ओबीसी या पीडब्ल्यूडी या फिर ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 35 हैं। इसके अलावा पेपर 2 में जनरल कैटिगिरी के  लिए 200 में से 70-75 मार्क्स, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस के लिए 65-70 मार्क्स, एससी उम्मीदवारों को 60-65 और एसटी के लिए 55-60 मार्क्स लाने होते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds