राजस्थान की इस लड़की के घर आई भगवान विष्णु जी की बारात, माँ ने किया कन्यादान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 16 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजस्थान की इस लड़की ने की भगवान विष्णु से शादी

जयपुर (Jaipur) के पास एक गांव में अनूठी शादी हुई है और ये शादी किसी लड़का-लड़की की नहीं बल्कि एक लड़की और भगवान की है. दरअसल, यहाँ पर एक 30 वर्षीय युवती ने भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की प्रतिमा के साथ शादी रचाई है। जिसके बाद से ये लड़की चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

Also Read- इंग्लिश स्पोकन कोर्स ने बनाई भारत के एक लड़के और इंडोनेशिया की एक लड़की की जोड़ी.

भगवान विष्णु की प्रतिमा से करी शादी

जिस लड़की ने भगवान विष्णु की प्रतिमा से शादी करी है उस लड़की का नाम   पूजा सिंह है। वहीं इस नरसिंहपुरा गांव निवासी पूजा सिंह ने मार्गशीष शुक्ल पूर्णीमा यानी 8 दिसंबर 2022 को अपने घर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ शादी की। ये शादी समारोह पूरे चार दिन तक चला। इस शादी में हिन्दू रीति रिवाज से होने वाली सारी रस्में निभाई गईं।

राजस्थान की इस लड़की के घर आई भगवान विष्णु जी की बारात, माँ ने किया कन्यादान — NEDRICK NEWS

हिन्दू रीति रिवाज क अनुसार हुई शादी

हिन्दु रीति रिवाज के हुई इस शादी में सारी रस्में निभाई गई। चार दिन तक विवाह समारोह चला। वहीं इस शादी को लेकर पूजा बताती हैं कि जो रश्में शादी में होती है वो सभी सम्पन्न हुई। धृतपान, विनायक, हल्दी रस्म, मेहंदी, महिला संगीत, मंत्रोचारण के साथ फेरे और विदाई तक की सारी प्रक्रियाएं पूरी की गई साथ ही महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए।

सीताराम जी मंदिर से आई बारात

वहीं पूजा की इस शादी में पूजा के ईस्ट देव को भी आकर्षक सजाया गया। और पूजा की शादी शालिग्रामजी के साथ हुई. वहीं इस शादी में बारात सीताराम जी मंदिर से पूजा सिंह के घर तक आई।

पिता की जगह माँ ने किया कन्यादान   

राजस्थान की इस लड़की के घर आई भगवान विष्णु जी की बारात, माँ ने किया कन्यादान — NEDRICK NEWS

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भगवान विष्णु से शादी का ख्याल आने पर पूजा सिंह ने मंदिर के पंडित जी से बात की। पंडित जी ने बताया कि शास्त्रों में भगवान के साथ शादी का जिक्र किया गया है। पूर्व में भी कई महिला भक्तों ने अपने आप को ईश्वर को समर्पण करते हुए शादी रचाई है। इसके बाद पूजा सिंह ने भी भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ शादी रचाने का निर्णय लिया।  वहीं पूजा सिंह के पिता इस फैसले से उनके पिता काफी नाराज हुए लेकिन उनकी मां राजी हो गई। वहीँ उनके पिता के नाराज होने की वजह से उन्होंने अपनी लड़की पूजा का कन्य्दन नहीं किया जिसके बाद उनकी माँ ने कन्यादान की रस्म अदा की और विदाई की रस्म भी निभाई गई।

माँ ने कन्यादान के साथ निभाई विदाई की रस्म 

पंडित राकेश शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ विवाह प्रक्रिया को संपन्न करवाया। इस दौरान दुल्हन बनी पूजा सिंह की मां रतन कंवर ने अपनी बेटी का कन्यादान किया और विदाई की रस्म भी निभाई गई। वहीं शालिग्रामजी के साथ हुई यह शादी पिछले कुछ दिनों से लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Also Read- Users का चकराया दिमाग, YouTuber Armaan Malik की दोनों पत्नियां एक-साथ हो गयी प्रेग्नेंट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds