महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कारें रही बुरी तरह फेल! स्कॉर्पियो और XUV 3XO ने बचाई कंपनी की साख

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 13 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कार खरीदारी के लिए यह महीना बेहद खास होने वाला है। इलेक्ट्रिक कारों से लेकर एसयूवी तक कई कंपनियां अपनी नई लॉन्च बिक्री के लिए बाजार में लाने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि एसयूवी खरीदने वालों की पसंदीदा कंपनी बन रही महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त को थार रॉक्स लॉन्च करने जा रही है जो मौजूदा थार का 5 डोर वेरिएंट है। थार रॉक्स में सनरूफ और बड़ी स्क्रीन समेत कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। एसयूवी के मामले में महिंद्रा का परचम बाजार में बुलंदियों पर है लेकिन इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी400 की हालत खस्ता हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि आज किन कारों ने महिंद्रा के नाम को फिर से पटरी पर ला दिया है।

और पढ़ें:  हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्चुस, और होंडा सिटी जैसी गाड़ियों को पछाड़ते हुए Volkswagen Virtus बनी देश की नंबर 1 मिडसाइज सेडान

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई XUV 3XO की पिछले महीने भारत में 10 हजार यूनिट बिकीं और साल-दर-साल इसकी बिक्री में 120 फीसदी का इजाफा हुआ है। महिंद्रा XUV 3XO की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल 15.49 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra XUV 3XO
source: google

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की टॉप सेलिंग एसयूवी स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त रूप से 12,237 यूनिट बीते जुलाई में बिकी है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.62 – 17.42 लाख रुपये है।

Mahindra Scorpio
Source: Google

महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo)

जुलाई में महिंद्रा मराज़ो की 14 यूनिट बिकीं। महिंद्रा मराज़ो की कीमत 14.59 लाख रुपये से लेकर 17.00 लाख रुपये तक है, जो चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है। महिंद्रा मराज़ो तीन वेरिएंट M2, M4 प्लस और M6 में उपलब्ध है।

Mahindra Marazzo
Source: Google

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)

लंबे समय से महिंद्रा की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी बोलेरो की जुलाई में 6930 यूनिट बिकीं, जो कंपनी की बिक्री में चौथे स्थान पर रही। महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम की कीमत बेस मॉडल के लिए 9.79 लाख रुपये से लेकर 10.91 लाख रुपये तक है।

Mahindra Bolero
source: google

महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी (Mahindra XUV400 EV)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की एकमात्र इलेक्ट्रिक एसयूवी, XUV400 EV को जुलाई में 288 ग्राहक मिले, जो पिछले साल की तुलना में 59% कम है। 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा xuv400 की कीमत 15.49 – 17.69 लाख रुपये के बीच है।

Mahindra XUV400 EV
Source: Google

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की धांसू 5-7 सीटर एसयूवी एक्सयूवी700 की बीते जुलाई में 7769 यूनिट बिकी है और यह आंकड़ा सालाना रूप से करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। महिंद्रा XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 26.04 लाख रुपये है।

Mahindra XUV700
source: google

महिंद्रा थार (Mahindra Thar)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बेहद खास एसयूवी थार की जुलाई में 4385 यूनिट बिकीं और यह कंपनी की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। महिंद्रा थार की कीमत बेस मॉडल के लिए 11.35 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 17.60 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Thar Rox
Source: Google

और पढ़ें: भाविश अग्रवाल ने शेयर की Ola Electric Bike की पहली झलक आई सामने, 15 अगस्त को होगी लॉन्च

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds